मांझी की पार्टी की दूसी लिस्ट जारी, पूर्व सांसद लड़ेंगे विधायकी का चुनाव
पटना (मुकुंद सिंह)। जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने शिवहर विधानसभा सीट से पूर्व सांसद लवली आनंद को उतारा है। इस सीट से बीजेपी और एलजेपी भी दावेदारी जता रही था।
देखें- बिहार विधानसभा चुनाव विशेष
बीजेपी से पूर्व विधायक रत्नाकर राणा दावेदार थे। जबकि एलजेपी से जिलाअध्यक्ष विजय पांडे दावेदारी जता रहे थे। लेकिन इन दावेदारों का पत्ता साफ करते हुए लवली ने उम्मीदवारी हासिल कर ली है।लवली पिछले साल समाजवादी पार्टी के टिकट पर यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ी थी, लेकिन बुरी तरह हार गई थी। लवली के पति बाहुबली आनंद मोहन यहां से दो बार सांसद रह चुके हैं। लवली के खिलाफ रत्नाकर राणा निर्दलीय लड़ते हैं तो फिर एनडीए को दिक्कत हो सकती है।
पार्टी की दूसरी लिस्ट में शेखपुरा से नरेश शाह, शेरघाटी से मुकेश कुमार उर्फ कृष्णा यादव, बेलागंज से शारीम अली, मसौढ़ी से नूतन पासवान, सिंहेश्वर से मंजू देवी और जोकीहाट से जेबा खातून के नाम शामिल हैं।मांझी की पार्टी दीघा और चकाई सीट की मांग को लेकर बीजेपी पर दबाव बना रही है। दीघा सीट से तो बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं। जबकि चकाई सीट पर एलजेपी ने पेंच फंसा रखा है।मांझी का कहना है कि इन दोनों सीटों पर उनके सीटिंग विधायक हैं, इसलिए टिकट उन्हें मिले।
मांझी को तालमेल के तहत 20 सीटें मिली हैं। दूसरी लिस्ट के जारी होने के साथ ही पार्टी के तमाम उम्मीदवार घोषित हो गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications