पति ने तीन तलाक देकर किया दूसरा निकाह, फिर ससुर ने की ये घिनौनी हरकत

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में तीन तलाक का मामला सामने आया है। युवक ने मुंबई से फोन पर पत्‍नी को तीन तलाक दे दिया और दूसरा निकाह कर लिया। दूसरी ओर ससुर ने उसके साथ रेप की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न, रेप की कोशिश समेत अन्य धाराओं के प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

husband gives triple talaq to wife father in law molest her

एक लाख रुपए दहेज मांग रहा था पति

पीड़िता के मुताबिक, उसका पति दहेज में एक लाख रुपए मांग कर रहा था। नहीं देने पर उसने मुंबई से फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इसके बाद दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने ससुराल में चार बच्चों के साथ रहती रही। यहां उसे रोज प्रताड़ित किया जाना लगा। आरोप है कि इस बीच ससुर ने उसके साथ रेप की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे ससुराल से निकाल दिया गया।

परिजनों को सुनाई आपबीती

महिला ​अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों महिला को लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। महिला ने पति अली राज, ससुर शौकत, ननद शमीना खातून व सौतन जहाना खातून को नामजद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+