ऑनर किलिंगः पहले पिता-पुत्र को मारी गोली फिर रिमांड होम जा रही बेटी पर करवा दी फायरिंग
पटना। बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है, जहां कोर्ट से रिमांड होम जा रही लड़की को पुलिस की मौजूदगी में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना में लड़की और महिला हवलदार घायल हो गई हैं। यह पूरा मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ है। सालिमपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के निवासी सत्येंद्र यादव और उनके बेटे शिशुपाल को भी अपराधियों ने सोमवार को बख्तियारपुर थाना के मवेशी हाट के पास गोली मार दी थी। इस हमले में सत्येंद्र की मौत हो गई और शिशुपाल घायल हो गया था।

पिता-पुत्र को उस वक्त गोली मारी गई थी, जब ये दोनों और एक अन्य युवक बाढ़ कोर्ट से घर लौट रहे थे। इस घटना के कुछ देर बाद ही इन्हीं अपराधियों ने पुलिस के साथ गाड़ी से बाढ़ कोर्ट से गायघाट स्थित रिमांड होम लौट रही लड़की को गोली मार दी। इस दौरान लड़की और एक महिला हवलदार जख्मी हो गई। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
पिता-पुत्र और पुलिस की गाड़ी पर गोली चलाने वाले दो-तीन बाइक पर सवार अपराधी फरार हो गए हैं। घायल लड़की और शिशुपाल दोनों अलीपुर के रहने वाले हैं। दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। जिस वक्त दोनों ने विवाह किया उस वक्त लड़की नाबालिग थी इस कारण लड़का जेल गया था। दरअसल, शिशुपाल ने गांव की लड़की से प्रेम-विवाह किया था।
लड़की के परिजनों के बयान पर केस दर्ज होने के बाद शिशुपाल को जेल भेजा गया था। जबकि लड़की को पीड़िता के रूप में गायघाट स्थित रिमांड होम भेजा गया था। हालांकि बाद में शिशुपाल को जमानत मिल गई थी। लड़की एक साल में बालिग हो गई और वह पिता के घर नहीं जाना चाहती थी। बालिग होने के बाद उसे पुलिस की सुरक्षा में बाढ़ कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए ले जाया गया था।
उसे मंगलवार को रिमांड होम से छोड़ा जाना था कि इसी बीच उसे गोली मारी गई। लड़की एक साल में बालिग हो गई और वह पिता के घर नहीं जाना चाहती थी। बालिग होने के बाद उसे पुलिस की सुरक्षा में बाढ़ कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए ले जाया गया था। उसे मंगलवार को रिमांड होम से छोड़ा जाना था कि इसी बीच उसे गोली मारी गई।












Click it and Unblock the Notifications