स्टेज पर दूल्हे के सामने प्रेमी ने भरी दुल्हन की मांग, जानिए फिर क्या हुआ ?

पटना, 05 मई: शादियों के सीजन में कई बार हैरान करने वाले मामले सामने आ जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा, दुल्हन स्टेज पर थे। दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाने वाले ही थे कि तभी दुल्हन का प्रेमी स्टेज पर आ पहुंचा। प्रेमी ने दूल्हे के हाथ से वरमाला छीनकर दुल्हन के गले में डाल दी। यही नहीं, स्टेज पर ही दुल्हन के मांग में सिंदूर भी भर दिया।

दुल्हन ने ही अपने प्रेमी को शादी में बुलाया था

दुल्हन ने ही अपने प्रेमी को शादी में बुलाया था


मामला शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एरई गांव का है। जानकारी के मुताबिक, युवती के पिता ने उसकी शादी नवादा जिले के जवाहर नगर निवासी दिवाकर पांडेय के बेटे अक्षय कुमार के साथ तय की थी। सोमवार की रात लड़का पक्ष धूमधाम से बैंड बाजे के बारात लेकर एरई गांव पहुंचा। रात 11 बजे के आसपास जयमाल की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान दुल्हन बनी प्रेमिका के बुलावे पर उसका प्रेमी खगड़िया निवासी अमित कुमार अचानक से स्टेज पर आ पहुंचा।

फिल्मी स्टाइल में प्रेमी ने दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर

फिल्मी स्टाइल में प्रेमी ने दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर

प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में दूल्हे अक्षय कुमार के हाथ से वरमाला छीन लिया और दुल्हन बनी अपनी प्रेमिका के गले में डाल दिया। यही नहीं जब तक कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग भी भर दी। अचानक हुई इस घटना से घराती और बाराती हैरत में पड़ गए। लड़का पक्ष ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दुल्हन ने अपने प्रेमी को बचाने की काफी कोशिश की। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। घटना से गुस्साए बाराती बिना शादी किए ही वापस लौट गए।

इलाके में चर्चा का विषय बना वाक्या

इलाके में चर्चा का विषय बना वाक्या

लड़की पक्ष द्वारा युवक के खिलाफ कोई भी लिखित शिकायत नहीं किए जाने पर पुलिस ने पीआर बांड पर आरोपी युवक अमित कुमार को थाने से रिहा कर दिया है। शादी समारोह के दौरान हुआ यह वाक्या इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+