Bihar: मजदूरी करते पाया गया मंत्री जी का लापता नाती

पढ़ें- नहीं सुलझ पा रही गुत्थी
बीती रात वह मधेपुरा जिले के रेलवे स्टेशन के पास मिला था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसका अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह खुद ही फरार हुआ था ताकि उसे स्कूल ना जाना पड़े। उसने बताया कि पढ़ाई में वह कमजोर था और इस कारण उसे स्कूल में डांट भी पड़ती थी। बचने के लिए वह घर छोड़ कर चला गया था व मजदूरी करने लगा था।
पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और मां-पिता को सौंप दिया गया। बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव का 12 साल के नाती एक जुलाई से गायब था। इस मामले में सुपौल के किशनपुर पुलिस स्टेशन में चार जुलाई को FIR दर्ज की गई थी। हालांकि मामले को पुलिस ने निजी बताते हुए बंद करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications