शख्स के ऊपर से गुजर गई पूरी मालगाड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरतअंगेज VIDEO

Patna news, पटना। 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय' इस कहावत को सच करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिहार के जहानाबाद का बताया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स रेल की पटरी पर लेटा है, जिसके ऊपर से मालगाड़ी गुजर जाती है और उसे खरोंच तक नहीं आती है।

goods train passed over a man video goes viral

युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी

वीडियो में साफ दिख रहा है की एक युवक अपने हाथ मे प्लास्टिक की कंटेनर रखे रेल पटरी के बीचोंबीच लेटा है। पटरी के बीचोंबीच लेटे युवक के ऊपर से मालगाड़ी के सभी डिब्बे गुजर जाते हैं, लेकिन वो युवक बिल्कुल भी हरकत नहीं कर रहा है।

goods train passed over a man video goes viral

लोगों को नहीं हुआ अपनी आंखों पर विश्वास

वायरल वीडियो जहानाबाद का बताया जा रहा है। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद रेलयात्रियों की सांस अटकी हैं। मालगाड़ी के गुजर जाने के बाद जैसे ही युवक सही-सलामत खड़ा होता है लोग उसकी ओर पहुंच उसे गले लगाते हुए उसका हालचाल पूछने लगते हैं।

दीवार गिरने से एक की मौत, दो घायल

बिहार के नालंदा में मंगलवार को एक मकान को तोड़ते वक्त हादसा हो गया। तीन मजदूर मलबे में दब गए, जिसमें से एक की मौत हो गई। अन्य दो मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें: मकान तोड़ते वक्त हुआ हादसा, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+