नीतीश की शराब बंदी के बाद बदहवास बिहार, लोग हुए पागल, खा रहे हैं साबुन
पटना। अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए नीतीश कुमार ने बिहार में शराब को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। विधायकों की शपथ के बाद मंगलवार से यह फैसला पूरे राज्य में लागू हो गया। बात अब अगर इसके असर की करें तो स्थिति काफी दयनीय है। शराब ना मिलने से लोग बेहोश होने लगे हैं या फिर पागलों जैसा बर्ताव करने लगे हैं। सबसे दर्दनाक और चिंता की बात ये है कि बुरी तरह से शराब की जद में कैद लोग बदहवाश हालत में साबून खाने लगे हैं।

शराब नहीं मिली तो बेहोश हो गये बिहार के दारोगाजी
बिहार के बेतिया से एक खबर आई है कि एक शख्स जो पिछले 20-25 सालों से शराब पी रहा था, अचानक इसपर पाबंदी से विक्षिप्तों की तरह बर्ताव करने लगा। जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो उसने घर में रखे साबुन को खाना शुरू कर दिया। परिवारवालों ने किसी तरह उन्हें रोका। अब बेतिया के ही अस्पताल के नशा विमुक्ति केन्द्र में उनका इलाज चल रहा है। ऐसे हालात सिर्फ बेतिया में ही नहीं बल्कि राज्य के हर कोने में है।
लोग शराब बंदी के बाद से खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पूर्ण शराब बंदी के ऐलान के बाद कुछ लोगों के खुदकुशी की भी खबर है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीवान के नशा मुक्ति केंद्र में 9 नए मरीजों को भर्ती कराया गया। पिछले पांच दिन में यहां 5 मरीज लाए जा चुके हैं। इनमें से 2 की हालत बिगड़ गई है। उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है। बाकी का इलाज अभी चल रहा है।
आर्मी कैंटीन से नदारत शराब
मुजफ्फरपुर में सेना की कैंटीन से भी शराब हटा ली गई है। शराब लेने के लिए बड़ी संख्या में रिटायर्ड फौजी मंगलवार को कैंटीन पहुंचे थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि यहां शराब नहीं मिल रही है तो वे हंगामा करने लगे। किसी तरह उन्हें समझाया गया। हालांकि, सरकार ने साफ कहा है कि सेना की कैंटीन में पहले की तरह शराब मिलती रहेगी।
ऋषि कपूर ने ली चुटकी
अभिनेता ऋषि कपूर ने बिहार सरकार के इस फैसले पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'शराब रखने के लिए 10 साल और अवैध हथियार रखने के लिए 5 साल की सजा? वाह नीतीश... मैं अब बिहार नहीं आने वाला हूं।'
ऋषि कपूर ने आगे लिखा कि आपके इस फैसले से बिहार में शराब की तस्करी और अवैध शराब का धंधा बढ़ेगा। शराबबंदी का फैसला विश्वस्तर पर फेल हो चुका है। जाग जाओ! इससे आपको 3 हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications