बिहार में शीतलहर बरकरार, जनजीवन पर पड़ी कोहरे की मार

पटना। पटना तथा इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को लगातार चौथे दिन सुबह कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकलने के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है।

Bihar

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक अधिकारी ने बताया, "पटना का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने के कारण सुबह से शाम तक ठंड महसूस की जा रही है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"

राज्य के अन्य शहरों में गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 9.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 14.6 डिग्री, गया का 17.5 डिग्री और पूर्णिया का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+