सोशल मीडिया के जरिये पटना के दिव्यांग लड़के से हीरा कारोबारी की बेटी को हुआ प्यार तो घर से हो गई फरार फिर..

पटना। बिहार की राजधानी पटना के विकलांग युवक से गुजरात के एक हीरा व्यवसाई की बेटी को सोशल साइट के जरिए प्यार हो गया। जिसके चलते हीरा व्यवसाई की बेटी अपने घर से फरार हो गई और इस दौरान दोनों ने शादी भी कर ली। शादी कर पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर में प्रेमी के साथ रह रही लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हीरा व्यवसाई की बेटी की खोजबीन में गुजरात पुलिस पटना पहुंची हुई थी।

घर से भागकर की शादी

घर से भागकर की शादी

दरअसल तान्या गुजरात के अंकलेश्वर की रहने वाली है और किसी दोस्त के माध्यम से फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती पटना के दोनों पैर से असक्षम (विकलांग) आकाश शंकर जमुआर नामक युवक से हो गई। पिछले 27 अगस्त को तान्या गुजरात से भागकर पटना पहुंची और 30 अगस्त की रात को पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड के एक मंदिर में अपने विकलांग प्रेमी से शादी कर ली।

पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया

पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया

शादी के बाद प्रेमी जोड़ा जैसे ही मौके पर मौजूद लड़का पक्ष के परिजनों से आशीर्वाद लेते उससे पहले मौके पर पहुंची गुजरात पुलिस और पटना पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़ें को हिरासत में ले लिया। प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेने के बाद कदमकुंआ थाने पहुंची गुजरात पुलिस को इस पूरे केस को सुपुर्द करने की कवायद शुरू कर दी।

लड़की ने खूब किया ड्रामा

लड़की ने खूब किया ड्रामा

वहीं मंदिर में चल रहे शादी के दौरान मौके पर अपने पिता के साथ गुजरात पुलिस के साथ बिहार पुलिस को देख तान्या ने जमकर ड्रामा किया अपने प्रेमी और अपने ससुराल के साथ रहने की बातें कहती नजर आई । वहीं तान्या के पिता जो गुजरात में हीरे का कारोबार करते हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी तान्या अभी नाबालिग है और अमित ने इसे बहला-फुसलाकर अपने में झांसे में लेकर बिहार बुलाकर शादी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+