प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में बाप ने देख लिया, बेटी ने कर दी हत्या

पटना। प्यार जबतक दिल से दिल तक रहे तबतक सबकुछ ठीक रहता है लेकिन जब प्यार शरीर की भूख मिटाने का जरिया बन जाए तो ''डेंजरश'' हो जाता है। जी हां इसी डेंजरश इश्क का एक खौफनाक मामला बिहार के पूर्णिया में सामने आया है। यहां के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। कारण यह था कि पिता ने बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

Dangerous Ishq in Bihar: Girl killed father with her boyfriend

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रंगपुरा गांव निवासी दीनानाथ चौहान अपने घर में गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्यों के साथ सो रहे थे। शुक्रवार तड़के तीन बजे जब उनकी नींद खुली तब बेटी को घर से गायब देखा। पुलिस के मुताबिक, घर से निकलकर दीनानाथ ने बेटी की आसपास तलाश की। उन्होंने खोजबीन के दौरान बेटी को उसके प्रेमी मुरारी यादव के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

इससे दोनों पूरी तरह घबरा गए, जिसके बाद दीनानाथ की गला दबाकर हत्या कर दी गई। धमदाहा के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिलनवाज अहमद ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर मीरगंज थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+