बिहार चुनाव से पहले 'छोटे सरकार' ने छोड़ा 'सरकार' का साथ
पटनै। जेल में बंद जेडीयू के मोकामा से जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जेडीयू में बड़ी साख थी, लेकिन अपनी मर्जी ने उन्होंने अब जेडीयू का साथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अनंत सिंह के जेडीयू छोड़ने से पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि जेडीयू के विधायक अनंत सिंह को 24 जून को अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद है।
पिछला चुनाव जेडीयू के टिकट पर लड़ने वाले अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद यह लगभग साफ हो गया था कि इस बार उन्हें पार्टी टिकट नहीं देने वाली है। लेकिन उनके पार्टी छोड़ने से नीतीश कुमार को बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं पार्टी ने उनका सइस्तीफा मंजूर कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications