सीबीआई जल्‍द शुरु करेगी पत्रकार राजदेव रंजन हत्‍याकांड की जांच

नई दिल्‍ली। पत्रकार राजदेव रंजन हत्‍याकांड की जांच सीबीआई अब शुरु करने जा रही है। सीबीआई किसी भी वक्‍त सीवान पहुंच सकती है जो चार्ज संभाल सकती है। आपको बता दें कि राजदेव रंजन की हत्या 13 मई 2016 को सीवान के रेलवे स्टेशन के पास हुई थी।

CBI to take over probe in the murder of journalist Rajdev Ranjan case

इस केस में शहाबुद्दीन को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने 5 शूटरों को अरेस्ट किया था। पुलिस को पता चला था कि लड्डन मियां के कहने पर राजदेव को गोली मारी गई थी। लड्डन शहाबुद्दीन का करीबी बताया जाता है। उसने सरेंडर कर दिया था।

राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन ने शक जताया है कि शहाबुद्दीन उन पर भी हमला करा सकते हैं और उनको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आशा रंजन और उनका परिवार राजदेव रंजन की हत्या के पीछे शहाबुद्दीन का हाथ होने का शक जताता रहा है।

कई संगीन मामलों में पिछले 11 सालों से जेल में बंद शहाबुद्दीन की रिहाई के बाद आशा रंजन की यह आशंका और बढ़ गई है कि उनकी आवाज को बंद करने की कोशिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+