बहुमत जुटाने पर अड़े मांझी को भाजपा का झटका, समर्थन से इनकार

नयी दिल्ली। बिहार में सियासी उठापटक के बीच नई सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले जदयू विधायक दल के नए नेता नीतीश कुमार जहां 130 विधायकों के समर्थन की बात कर रहे हैं तो वहीं वहीं बागी जीतन राम मांझी जदयू और राजद के 56 विधायकों के समर्थन की बात कर रहे हैं।

jitan ram manjhi

इन्हीं समर्थनों के दावे के साथ मांझी ने राज्यपाल से मिलकर विधानसभा में बहुमत साबित करने की बात कर रहे हैं, लेकिन मांझी जिसके भरोसे ये दावा कर रहे है वहीं से उन्हें बड़ा झटका मिला है। जी हां भाजपा ने मांझी को करारा झटका दिया है। भाजपा की भीतरखाने से खबर आ रही है को वो विधानसभा में मांझी का साथ नहीं देंगे।

भाजपा ने इस बारे में मांझी को आगाह कर दिया है। बाजपा ने इस, ओर इशारा कर दिया है कि वो विश्वास मत से पहले ज्यादा से ज्यादा नीतीश कुमार समर्थक विधायकों को तोड़कर अपने पक्ष में करें। दरअसल भाजपा बिहार में विधानसभा भंग करना चाहती है। वो चाहती है कि बिहार में जल्द से जल्द चुनाव हो जाए ताकि उन्हें फायदा हो सके।

बिहार के सियासी हलचल के बीच भाजपा लगातार नीतीश कुमार पर हमले कर रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश महत्वाकांक्षी है। भाजपा ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए लालायित हुए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+