बिहार चुनाव: देखें नेताओं-कार्यकर्ताओं के पास क्या-क्या हुआ बरामद
पटना (मुकुंद सिंह)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान वाहन तलाशी के दौरान 16 लाख रुपये और 6397 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। यह तो एक मामला है, अब तक बिहार में आचार संहिता के उल्लंघन पर 144 मामले दर्ज हो चुके हैं।
पढ़ें- बिहार की काबलियत के सामने ये आंकड़े अफसोसनाक हैं
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने पत्रकारों को बताया कि पटना समेत कई जिलों में पुलिस व चुनाव आयोग की टीमें सक्रिय हैं और जो कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है, उसकी धरपकड़ की जा रही है। सूबे में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुडे 144 मामले दर्ज किए जाने के साथ 684 गैर जमानती वारंट का निष्पादन किया गया तथा वाहन जांच के दौरान 29 लाख 6 हजार 559 रूपये जुर्माना के तौर पर वसूले गए।
अब देखें क्या-क्या बरामद हुआ
- पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से पालीगंज की विधायक के निजी सचिव के पास से 12 लाख रुपये मिले।
- भोजपुर जिले से पार्टी कार्यकर्ता के पास 2 लाख रुपए मिले।
- बक्सर जिले के डुमराव थाना क्षेत्र से दो लाख रुपये जांच के दौरान जब्त किए गए।
- पूरे राज्य में कुल 6397 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
- जमुई जिला से एक डेटोनेटर मिला।
- मधेपुरा जिले के मीरगंज से 1.5 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई।
- गया जिला के गुरूआ थाना क्षेत्र में एक वाहन से 273 मोबाइल फोन जब्त किये गये।
- अब तक 14 अवैध हथियार, 5 विस्फोटक, 41 कारतूस जब्त किए गए।













Click it and Unblock the Notifications