ढिप-ढाप टाइम्स में आपका स्वागत है

पकना( मुकुन्द सिंह)। मेहरबान क़दरदान और परेशान आंख बंद कर ध्यान से सुन लें, कान बंद कर पड़ोसी से पूछ लें यकीन न हो तब भी यकीन कर लें, यकीन हो तो इस खबर के बाद और यकीन कर लें।
ये खबरों की सबसे बड़ी नुमाइश है, हुज़ूर के ख्‍वाब से खबरों की पैदाइश है, बड़े करीने से साहबों ने खबरें लिखवाई है, ढिप-ढाप टाइम की हसीं रात में आपका स्वागत करता हूँ। बिहार में शराबबंदी पर काउंटडाउन शुरू

Bihar to provide for death penalty to enforce liquor ban

आपकी चमचमाती आँखों के लिए ख़बरें पेश करता हूँ। कल रात 10 बजे के बाद शराब नहीं मिलेगा, जिसे पीना है आज ही पी लो, पूरी पेटी सस्ते में बिक रही है। कल तो मैंने 10 साल पुरानी शराब की बोतल देखी है। पीने वाले को पी कर भी नशा नहीं चढ़ रहा था। चिंता-फ़िक्र में नशा भाग रही है, कल से कहाँ पियूँगा। टेंशन न लें, जिले में नशा विमुक्ति केंद्र है, दारू न पीने की जितनी टेंशन सताएगी, वहां एसी में मस्त नींद आएगी।

और सुन लीजिये थानेदार साहब, हाकिम का हुक्म है। अगर शराब बिकी तो नपेंगे थानेदार। आप लोग नपने के लिए ही बने है। ध्यान रखियेगा कि कही अवैध शराब के कारोबारी आपको न नाप दें और उनके चक्कर में साहब आपको न नाप दें। उत्पाद विभाग की चांदी है। इनसे बचकर ही रहना। पूरा गड्ढा तो यही खोदते है। आप लोग थोड़ा संभल कर चलना। बाकि सब ठीक है, मिलते है अगली प्रस्तुति के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+