थमेगा दूसरे चरण का शोरगुल, बढ़ेंगी मांझी की धड़कनें
पटना (मुकुन्द सिहं)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का शोर आज शाम से थम जाएगा। दूसरे चरण के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदान के 48 घंटे पूर्व प्रचार का शोर आज थम जायेगा और इसी के साथ जीतन राम मांझी की धड़कनें तेज हो जायेंगी।
बिहार की इस रेल लाइन को लालू भी नहीं करा सके चालू
बिहार विधानसभा चुनाव में छह X-Factors
प्रचार थमने के बाद राजनीतिक दल न तो यहां प्रचार कर सकेगें न ही किसी प्रकार की सभा से जुलूस निकाल सकेगें। उसके बाद घर-घर जा कर जनसंपर्क कार्यक्रम चलेगा।
चुनाव के दूसरे चरण मे बड़े पैमाने नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं। इस नजरिए से प्रशासन के लिए चुनौती भी है। इमामगंज से पूर्व मुख्यमंत्री और हम के अध्यक्ष जीतन राम माझी और विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के चुनाव मैदान में होने से लोगों की इस सीट पर खास नजर है।
वैसे मांझी मखदुमपुर से भी चुनाव लड़ रहे हैं, तो उनका बेटा संतोष कुटुम्बा से चुनाव मैदान में हैं। नगर विकास मंत्री और पिछले छह टर्म से विधायक रहे प्रेम कुमार गया से मैदान मे हैं।
वहीं चुनाव आयोग ने मतदान वाले क्षेत्रों मे 48 घंटे पूर्व से ही शराब की खरीद-बिक्री को पुरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। आपको बताते चलें कि दूसरे चरण मे 32 सीटों के लिए हो रहे चुनाव मे कइ ऐसे क्षेत्र हैं, जो नक्सल प्रभावित है।













Click it and Unblock the Notifications