आडवाणी, जोशी शत्रुघ्न सिन्हा होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक
पटना (मुकुंद सिंह)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा बिहार विभानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। बीजेपी ने ज चुनाव आयोग को 40 स्टार प्रचारकों की सूची पेश की, जिसमें आडवाणी, जोशी और शत्रुघ्न के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिह सहित अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, रवि शंकर प्रसाद और राजीव प्रताप रूडी के नाम भी शामिल हैं।
पढ़ें- बिहार की काबलियत के आगे शर्मनाक आंकड़े हैं ये
इस सूची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबीर दास के नाम भी शामिल हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में केवल यही दो नाम सूची में शामिल किए गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखे गए हैं।
बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। इसमें कुछ चौंकाने वाले नाम हैं।गौरतलब है कि मई 2014 में मोदी की सरकार बनने के बाद से ही आडवाणी और जोशी को बीजेपी में किनारे रखा गया और उन्हें केवल पार्टी के मार्गदर्शक मंडल तक ही सीमित कर दिया गया। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा तीसरे नंबर पर आडवाणी , चौथे पर मनोहर जोशी और 33वे पर शत्रुघ्न सिन्हा हैं। कुल 40 लोगों की सूची है।
बीजेपी चुनाव आयोग को ये लिस्ट सौंप दी है।खास बात है ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले दिनों इशारों इशारों में पार्टी के कई लोगों पर जमकर निशाना साधा था जिसके बाद उन्हें पीएम मोदी की पिछली रैली में भी नहीं बुलाया गया था। माना जा रहा था कि बिहार चुनाव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पर गाज गिरेगी।
लेकिन पार्टी ने अप्रत्याशित रूप से उन्हें अपनी प्रचार सूची में शामिल किया है।इसके अलावा अब पार्टी में हाशिए पर चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है। जोशी ने भी कुछ मौकों पर सरकार की नीतियों पर असहमति जाहिर की है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की योजना पर भी जोशी ने सवाल उठाए थे।













Click it and Unblock the Notifications