बिहार: तीसरे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

पटना (मुकुन्द सिहं)। विधानसभा चुनाव के तिसरे चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है। दूसरे चरण के बाद बड़ा अंतराल है तो मुकाबला भी कठिन होगा। खास बात यह है कि इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा सीधे दांव पर लगी है। कई का सिसासी भविष्य इसी चरण में तय होनी है।

पढ़ें- हाजीपुर में हो सकती है भाजपा की डबल हैट्रिक

छह जिलों में 50 सीटों वाले तीसरे चरण के निबटने से विधानसभा की आधी से अधिक सीटों का मुकाबला हो जाएगा। इस तरह यह निर्णायक चरण भी है। इस मोर्चे पर जो बाजी मार लेगा उसके लिए आगे की लड़ाई आसान हो जाएगी।

इसी चरण मे नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। क्योंकि उनकी जन्म भूमि नालंदा मे इस चरण मे ही चुनाव होना है। वही बाढ़ -बख्तियारपुर मे उनकी कर्म भूमी पर भी चुनाव हो रहे है। तोइस चरण मे भाजपा के दो बड़े चेहरे सुशील मोदी और नंद किशोर यादव के गृह क्षेत्र है। तो लालू प्रसाद के दोनों पुत्रों की किस्मत भी इसी चरण मे तय होगी।

पूर्व मंत्री चंद्रिका की साख दांव पर

आपको बताते चलें की पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय के लिए भी यह चरण खास है। वे परसा से राजद के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं माझी से पूर्व मंत्री गौतम सिंह इस बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। गैरतलव हो की नीतीश से खफा हो कर गौतम सिहं भाजपा में गय थे, लेकिन वहां दाल नहीं गलने पर सपा में आ गए।

उनके सामने पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे कांग्रेस की टिकट पर मैदान में है। वहीं हाजीपुर मे राम विलास पासवान के प्रताप की भी परख होगीं, क्योंकि वह खुद यहां से सांसद हैं। और राजग को अपेक्षा है कि वह यहां से जदयू का वर्चस्व खत्म करें।

वैशाली जिले की आठ सीटों पर जदयू का कब्जा है। तो वहा के वर्तमान लोजपा सांसद रमा सिहं के विद्रोही तेवर ने राजग की परेशानी बढ़ा दी हे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+