इंडियन मुजाहिदीन ने किये पटना में धमाके, 2 गिरफ्तार

धमाकों की जांच कर रही बिहार पुलिस ने सीरियल ब्लास्ट के मामले में रांची से विस्फोटकों के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से डेटोनेटर, प्रेशर कुकर बम, जेहादी साहित्य और सीडी बरामद किए गए हैं। सीरियल ब्लास्ट के सिलसिले में रांची से पकड़े गए दोनों संदिग्धों के इंडियन मुजाहिदीन आतंकी होने का शक जताया जा रहा है। इन संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस ने इन धमाकों के पीछे आंत की संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन काल हाथ बताया है। हलांकि किसी भी आंतकी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएन प्रधान ने पटना में हुए सिलसिलेबार धमाकों के कुछ आरोपियों के झारखंड से होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे सभी झारखंड से विस्फोटक लाए हों।रांची में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पुलिस पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उनसे सीरियल ब्लास्ट के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। इससे पहले पुलिस ने पटना रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में ब्लास्ट के ठीक बाद एक संदिग्ध समेत 4 को भी हिरासत में लिया था।












Click it and Unblock the Notifications