शादी के बाद पति की बीमारी का खुला राज तो पत्नी ने कहा कि वो कभी भी भगवान को हो जाएंगे प्यारे
पटना। बिहार महिला आयोग में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने पति के साथ रहने से सिर्फ इसलिए इनकार कर रही है क्योंकि उसके पति को शुगर की बीमारी है। शुगर की बीमारी से ग्रसित पति के कई तरह के खानपान पर प्रतिबंध लगा हुआ है जो कि महिला को नागवार गुजरी और पति से संबंध तोड़ने का फैसला कर लिया है।

पति को शुगर की बीमारी
यह पूरा मामला वैशाली जिले के मोहनपुर गांव का है, जहां 20 वर्षीय महिला आंचल की शादी वैशाली जिले के ही रहने वाले शख्स से साल 2019 में हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसके पति को शुगर की बीमारी है और इस कारण खाने-पीने का परहेज है। इसके बाद से ही पत्नी आंचल ने पति के साथ न रहने का फैसला कर लिया है।

पति ने लगाया पत्नी पर झूठ बोलने का आरोप
महिला आयोग पहुंची आंचल ने बताया कि उससे हर रोज पति के लिए अलग खाना बनाना नहीं हो पाता है। बीमार पति तो कभी भी भगवान को प्यारे हो जाएंगे और अगर इस दौरान बच्चा हो गया तो मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में रिश्ता तोड़ना ज्यादा अच्छा है। वहीं पीड़ित पति ने कहा कि उसकी पत्नी झूठ बोल रही है। उन्हें कोई बीमारी नहीं है। तबियत हल्की-फुल्की नासाज रहती है।

महिला आयोग ने साथ रहने की दी है सलाह
दीनदयाल ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी को मनाने के लिए एक दिन वह मिठाई लेकर ससुराल गए थे। जहां उनपर हमला कर दिया गया। दीनदयाल ने बताया कि समाज में नाम न खराब हो इसलिए वह पत्नी को साथ रखना चाहते हैं। लेकिन महिला साथ रहने से इनकार कर रही है। महिला आयोग ने दोनों पक्षों को सोचने का वक्त दिया है और साथ रहने की सलाह दी है।
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को साकेत कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा












Click it and Unblock the Notifications