पटनाः पत्नी फंसाती थी लड़कियां तो पति खोजता था उनके लिए ग्राहक, कुछ ऐसे चलता था जिस्मफरोशी का धंधा

पटना। बिहार के पटना शहर में धड़ल्ले से चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। इस दौरान पुलिल ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पत्नी भोली-भाली गरीब लड़कियों को जाल में फंसा कर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देती थी। वहीं आरोपित पति उसका गुर्गा बन लड़कियों की दलाली करता था।

लड़की ने बताई पुलिस को खौफनाक कहानी

लड़की ने बताई पुलिस को खौफनाक कहानी

हालांकि उनके चंगुल से भागी लड़की सीधे पुलिस के पास पहुंच गई, जिसके बाद इस पति-पत्नी का घिनौना खेल रंगे हाथ पकड़ा गया। यह पूरा मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र का है। बीते दिन एक लड़की पटना के पीरबहोर थाने पहुंची। उसने पुलिस से खुद को जिस्मफरोशी के धंधेबाजों से बचाने की गुहार लगाई। लड़की ने पुलिस को बताया कि एक महिला ने उसे हाउस मेड के काम का लालच देकर अपने घर में बंधक बना लिया।

पति लड़कियों के लिए खोजता था ग्राहक

पति लड़कियों के लिए खोजता था ग्राहक

इसके बाद उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। पोल खुलने के डर के चलते उसके घर से बाहर निकलने तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया। पीड़िता ने बताया कि पटना के महेंद्रू इलाके में स्थित महावीर लेन के एक मकान में महिला अपने पति के साथ मिलकर देह व्यापार का धंधा चलाती है। उसने बताया कि महिला धंधे की सरगना है और उसका पति उसकी सहायता करता है।

महिला के पति ने किया था रेप

महिला के पति ने किया था रेप

महिला लड़कियों को फंसाती है और उनके लिए ग्राहकों से सौदेबाजी उसका पति करता है। पीड़ित लड़की ने बताया कि फंसाई गई लड़कियों को प्रताड़ना देकर देह व्यापार के दलदल में धकेला जाता है। इस दौरान महिला के पति ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। लड़की की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर महिला के साथ-साथ एक लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस आरोपित पति की तलाश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+