पटनाः पिता को साइकिल पर लेकर आने वाली ज्योति की मदद के लिए SUPER 30 के आनंद कुमार आए आगे
पटना। लॉकडाउन के दौरान अपने पिता को साइकिल पर बैठाकर गुरुग्राम से दरभंगा तक लगभग 1,200 किलोमीटर का सफर तय करने वाली ज्योति कुमारी इन दिनों चर्चा का कारण बन गई हैं। ज्योति कुमारी की मदद के लिए अब कई हाथ आगे आये हैं। मददगारों की इस लिस्ट में अब सुपर 30 का भी नाम जुड़ गया है। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने ज्योति को मुफ्त आईआईटी कोचिंग की सुविधा देने की बात कही है।

सुपर 30 के आनंद कुमार ने मदद के लिए बढ़ाई हाथ
आनंद कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर अपने भाई प्रणव के ज्योति से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि "बिहार की बेटी ज्योति कुमारी ने हरियाणा से 1200 किलोमीटर साईकिल चलाते हुये अपने बीमार पिता को दरभंगा लाकर मिसाल कायम किया है। कल मेरे छोटे भाई प्रणव कुमार ने ज्योति से मुलाकात की। अगर ज्योति आगे चलकर आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना चाहेगी तो हमलोगों का सौभाग्य होगा कि वह सुपर 30 का हिस्सा बने। इंजीनियरिंग की पढ़ाई में होने वाले खर्च की व्यवस्था हमलोग ही करेंगे।"

राबड़ी देवी ने भी किया वादा
आपके बता दें कि आनंद कुमार से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बीते रविवार को एक वीडियो कॉल के जरिये ज्योति के परिवार से बात की थी। इस दौरान राबड़ी देवी ने ज्योति की शिक्षा, उनकी शादी को प्रायोजित करने की पेशकश की और उसके पिता को नौकरी देने का भी वादा किया।

केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य ब्रांड एंंबेस्डर बनाने का किया विचार
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ज्योति की मेहनत को देखते हुए कहा कि वह ज्योति को भारत का 'स्वास्थ्य ब्रांड एम्बेसडर' बनाने पर विचार कर रहे हैं। वहीं उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने ज्योति को आधुनिक श्रवण कुमार कहा था और खेल मंत्री किरन रिजिजू से उसे छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण मुहैया करने की अपील की थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications