पटनाः जब मजदूरों ने जिले में ही रोजगार देने की बात कही तो JDU विधायक ने कहा- जो बाप तुमको जन्म दिया है...

पटना। कोरोना महामारी के चलते लाखों मजदूर अपने घरों की तरफ लौट चुके हैं। ऐसे में अब वो अपनी राज्य सरकार से आस लगा रहे हैं रोजगार की । लेकिन उनके सवालों का जवाब ऐसा मिलेगा उन्होंने कभी सोचा भी न होगा। लेकिन बिहार के शेखपुरा विधानसभा कि विधायक ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। बिहार के शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी पर प्रवासी श्रमिकों ने सवालों की बौछार करके उन्हें स्तब्ध कर दिया। विधानसभा के एक गांव के क्वारंटाइन सेंटर में पहुंचे विधायक से मजदूरों ने रोजगार की मांग की।

Bihar patna jdu mla give bad answer of migrant labour question

प्रवासी मजदूरों ने विधायक से कहा कि रोजगार यहीं मिल जाए तो कोई बाहर क्यों जाएगा। लॉकडाउन के दौरान बिहार के इन प्रवासी श्रमिकों को अन्य राज्यों से लाकर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। बिहार के शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाइटेड के विधायक रणधीर कुमार सोनी अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक चांदी गांव के क्वारंटाइन सेंटर में पहुंचे। जब वहां प्रवासी श्रमिकों ने उनसे काम की मांग की उन्होंने अपने अलग अंदाज में कहा कि ''जो बाप तुमको जन्म दिया है वो क्या तुम को रोज़गार दिया.''

प्रवासी श्रमिकों ने विधायक रणधीर कुमार सोना से कहा कि बिहार में हर जगह रोजगार की सुविधा होनी चाहिए। ताकि किसी को बाहर न जाना पड़े। यदि यहीं रोजगार मिले तो कोई दूसरे राज्य में क्यों जाए। कुछ मजदूरों ने विधायक से पूछा कि इस गांव में आपने क्या सुविधा दी? इस पर विधायक सोनी ने कहा कि ये मजदूर हैं या नेता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+