पटनाः 179 नए मामलों के साथ बिहार कोरोना संक्रमित राज्यों के टॉप 10 में पहुंचा, मरीजों का आंकड़ा 2100 के पार

पटना। बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। बीते शुक्रवार को कोरोना के 179 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों से प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2166 हो गई है। इस महामारी के मामले इतने तेजी से बढ़ रहे हैं कि बिहार अब देश के उन टॉप 10 राज्यों में आ गया है, जिनके सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले हैं।

bihar patna 179 new case of covid 19 and total number of patient across twenty hundred one

बता दें कि पूरे बिहार में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मरीज पटना में हैं। पटना में कुल 186 मरीज हैं। अब तक राज्य के अलग-अलग जिलों में 629 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 11 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। राज्य में पिछले 2 दिनों के आंकड़े देखें तो कुल 390 मरीज नए मरीजों की पहचान हुई है। शुक्रवार को जिन जिलों में सबसे अधिक मामले आए उनमें मधुबनी में 34, बेगूसराय में 20, गोपालगंज में 8, सारण में 6, नवादा में तीन, वैशाली और अरवल में एक-एक मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

इसके अलावा समस्तीपुर में 10, पूर्वी चंपारण में 6, पश्चिमी चंपारण में पांच, मुजफ्फरपुर में पांच, कटिहार में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पिछले 8 दिन से कोरोना के जो नए मरीज मिल रहे हैं। उनमें अधिकतर बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं। राज्य में कोरोना महामारी से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 629 हो गयी है।

बता दें कि तीन मई के बाद बाहर से आने वाले प्रवासियों में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे अधिक दिल्ली से 133, महाराष्ट्र से 293, गुजरात से 212, हरियाणा से 80, पश्चिम बंगाल से 62, राजस्थान से 45, यूपी से 41 मामले सामने आए हैं। वहीं, तेलंगाना से 38, कर्नाटक से 19, तमिलनाडु से 14, पंजाब से 12, एमपी से 10, झारखंड से सात, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ से चार-चार, आंध्र प्रदेश व केरल से तीन-तीन, उत्तराखंड से दो, हिमांचल प्रदेश व ओडिसा से एक कोरोना का मामला राज्य में आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+