बिहार: मुख्यमंत्री जीतन मांझी का सुपर 'दांव', छात्राओं के लिए 25 हजार की छात्रवृत्त‍ि

bihar-cm
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव भले ही दूर हों, लेकिन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी वोटबैंक मजबूत करने के लिये अभी से जमीन तैयार करने लगे हैं। उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि 12वीं पास करने वाली छात्राएं अब वोटर भी बननेंगी, लिहाजा नई योजना के साथ मेधावी छात्राओं को 25 हजार रुपए तक की छात्रवृत्त‍ि देने का ऐलान किया है।

इसके अंतर्गत 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होने वाली सभी छात्राओं को 25 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और मुस्लिम छाात्राओं को द्वितीय श्रेणी में पास होने पर भी 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को पटना में शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में नई मेधावृत्ति योजना का निर्णय लिया।

पढ़ें- VC ही हैं जिम्मेदार

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आऱ क़े महाजन ने बताया कि बैठक में विभाग के कार्यक्रम, लक्ष्य एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। महाजन के अनुसार मुख्यमंत्री ने सामान्य कोटि, पिछड़ी जाति तथा उर्दू शिक्षकों के लिए जो पद रिक्त है, उनमें प्रशिक्षण की अनिवार्यता को एक बार छूट देने के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटी) से अनुरोध करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि नई मेधावृत्ति योजना के तहत 12वीं में प्रथम श्रेणी में पास करने वाली सभी छात्राओं को 25 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और मुस्लिम छाात्राओं को द्वितीय श्रेणी में पास होने पर भी 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि अनुसूचित जाति और जनजाति एवं मुस्लिम छात्र-छात्राओं को द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक पास करने पर भी 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

गौरतलब है कि मेधावृत्ति योजनांतर्गत मैट्रिक पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

इनपुट- इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+