भाजपा में सीट बंटवारे पर टेंशन, लोजपा से हो रहा लोचा
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर जबरदस्त मोलभाव चल रहा है। परदे के सामने सारे नेता एकजुटता का दावा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बहुत सद्भाव के साथ सीटों का बंटवारा हो जाएगा। लेकिन परदे के पीछे कई तरह के दांव चले जा रहे हैं। सहयोगी पार्टियां 141 सीटों के दावे से पीछे नहीं हट रही हैं। उनका कहना है कि भाजपा को 102 सीटों पर लड़ना चाहिए।
पढ़ें- लालू यादव का शक आधा हुआ सच
सीटों के बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण समीकरण-
- भाजपा कुल 243 में से कम से कम 150 सीटों पर लड़ना चाहती है।
- भाजपा सहयोगियों के लिए 75 से 80 सीट छोड़ने का मन बना चुकी है।
- तीनों सहयोगी पार्टियों के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला कुछ भी हो सकता है।
- सहयोगी पार्टियों पर दबाव बनाने के लिए भाजपा ने संभावित उम्मीदवारों के नाम भी मांगे हैं।
- सीट बंटवारे के फैसले को कुछ दिन के लिए टाल दिया है, इससे भी सहयोगियों पर दबाव आएगा।
- भाजपा में लोजपा के संभावित उम्मीदवारों को लेकर आशंका सबसे ज्यादा है।
लोजपा के साथ लोचा?
विधान परिषद चुनाव में लोजपा ने अपने कोटे की सीटों पर आपराधिक छवि के उम्मीदवार उतारे थे, जो चुनाव हार गए। सो, भाजपा इस बार संभावित उम्मीदवारों के नाम मांग रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि सहयोगी पार्टियों के पास जीतने की संभावना वाले उम्मीदवार कम हैं, इसलिए उनको कम सीटें लेनी चाहिए। लेकिन सहयोगी इस दबाव में नहीं आ रहे हैं। 2014 में इसी तरह का दबाव राजद दे रही थी, जिसके बाद लोजपा उससे अलग हुई थी।
क्या कहते हैं अनंत कुमार?
बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी अनंत कुमार ने कहा कि कल-परसो में सीट शेयरिंग का फैसला हो जाएगा। वहीं, जीतन राम मांझी जी ने कहा है कि जो भाजपा कहेगी वह मंजूर है। वहीं मांझी ने कहा कि भाजपा का फैसला जो भी होगा वह मुझे मान्य है। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मेरे प्रतिष्ठा और सम्मान के बारे में पता है वे उसी अनुसार सीटों को लेकर फैसला करेंगे। मांझी ने कहा कि भले ही हमारी पार्टी नई है, लेकिन भाजपा के बाद सबसे अधिक कार्यक्रम किए हैं। आज-कल में सीटों के बंटवारे पर फैसला हो जाएगा। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है।
वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जो फैसला भाजपा को होगा उसे मानेंगे सीटों के बंटवारे का फैसला हमने भाजपा पर छोड़ दिया है। जो भाजपा का फैसला होगा वह मेरा होगा। बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी अनंत कुमार ने कहा कि एनडीए के घटक दलों के साथ न्याय होगा।













Click it and Unblock the Notifications