Bihar Election 2020: किशनगंज में बहादुरगंज से चार बार के कांग्रेसी विधायक तौसीफ आलम का इंटरव्यू, देखिए...

पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से तारिखों का कोई ऐलान नहीं किया गया है। इसी बीच, वन इंडिया हिंदी ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यकाल के दौरान हुए काम का लेखा जोखा जनता के बीच लाने का फैसला किया है। ताकि जनता होने वाले चुनाव में निष्पक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सके। इसी कड़ी में वन इंडिया ने किशनगंज में बहादुरगंज विधानसभा सीट से चार बार के कांग्रेसी विधायक तौसीफ आलम से खास बातचीत की है।

Bihar Election 2020: interviewed with Congress MLA Tausif Alam from Bahadurgarh vidhan sabha seat

किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से कांग्रेसी विधायक तौसीफ आलम लगातार चार बार विधायक चुने गए है। जनता के बीच रहकर उनकी हितों का काम करने को लेकर तौसीफ आलम को गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। तौसीफ आलम का जन्म किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत गर्ग ग्राम मिलिंद में हुआ था। उन्होंने 1996 में बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड से 10वीं तक की पढ़ाई की है। साल 1998 में राजनीति में कदम रखने वाले तौसीफ आलम 2000 से 2004 के दौरान मुख्यिा के रुप में काम किया। इसके बाद साल 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने बहादुरगंज विधानसभा सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा। इतना ही नहीं, वो पूरे बिहार में सबसे ज्यादा मतों से चुनाव जीते।

लेकिन त्रिशंकु विधानसभा के कारण बिहार में कोई सरकार नहीं बन सकी। उसी साल अक्टूबर, नवंबर में नए चुनाव हुए। दोनों चुनावों के बीच राष्ट्रपति शासन लगाया गया। अक्टूबर 2005 में फिर से हुए बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लगातार दो चुनावों 2010-15 में उन्होंने अपनी तीसरी और चौथी जीत दर्ज की। 2015 के चुनावों में तौसीफ आलम ने भाजपा के अवध बिहारी सिंह को 13 हजार 942 मतों से हराया था। आईए विधायक तौसीफ आलम से पूरी बातचीत सुनते है...

Recommended Video

    Bihar Election 2020: किशनगंज में बहादुरगंज से चार बार के कांग्रेसी विधायक तौसीफ आलम का इंटरव्यू, देखिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+