ब‍िहार में कोरोना का कहर, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव का संक्रमण से निधन

पटना, अप्रैल 23: कोरोना का संक्रमण बिहार में भी तेजी से पैर पसार रहा है। रोज नए मरीजों की संख्‍या में तो जबरदस्‍त बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही, संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चलते बिहार के स्वास्‍थ्य विभाग के अपर सचिव रविशंकर चौधरी की मौत हो गई है। वे कुछ दिनों पहले संक्रमित हुए थे। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत लगातार ब‍िगड़ती जा रही थी। शुक्रवार को उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

Bihar Additional Secretary in the health department Ravi Shankar Choudhary passes away due to COVID 19

बता दें, बिहार में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को राज्य में 12,672 नए कोरोना संक्रमित म‍िले हैं। इससे पहले गुरुवार को 11,489 नए कोरोना मामले सामने आए थे। पटना सहित छह जिलो में पांच सौ से अधिक नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। पटना में सर्वाधिक 2801 नए कोरोना संक्रमित म‍िले हैं, जबकि गया में 816, औरंगाबाद में 748, सीवान में 243, मुजफ्फरपुर में 704, सारण में 617 और बेगूसराय में 607 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 8 हजार 147 सैंपल की कोरोना जांच की गई है।

भोजपुरी फिल्म निर्माता प्रदीप सिंह भी कोविड पॉजिटिव

राजधानी पटना स्थित एम्स सहित बिहार के 6 प्रमुख अस्पतालों के 750 से अधिक चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। पटना एम्स के अधीक्षक डॉक्टर चंद्रमणि सिंह के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर में उनके अस्पताल में अब तक 384 डॉक्‍टर, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान में 220 डॉक्‍टर, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हैं। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के 125 डॉक्‍टर, नर्स और अन्य कर्मचारी कोव‍िड पॉजिट‍िव हो चुके हैं। बता दें, भोजपुरी फिल्म निर्माता प्रदीप सिंह भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह बेहद गंभीर हालत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+