ट्रेड यूनियनों की हड़ताल- बिहार में राजद और सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर किया प्रदर्शन, कई ट्रेनें रोकीं
Patna news, पटना। केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के दो दिवसीय देशव्यापी बंद के दूसरे दिन बिहार के कई हिस्सों में हड़ताल का खासा असर देखा गया। ट्रेड यूनियन के तहत सभी दस संगठनों ने सड़क पर उतर अपना विरोध जताया। एक्टू, सीटू, एआईटीयूसी समेत सभी संगठनों ने राज्य के कई हिस्सों में जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं आम हड़ताल के समर्थन में बिहार बंद का आह्वान करते हुए तमाम वाम दल भी राजधानी सहित पटना की सड़क पर उतरे और केंद्र सहित राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

सूबे के कई हिस्सों में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं और ट्रेड यूनियन समर्थकों ने ट्रेने रोकी और हाईवे जाम कर यातायात बाधित कर दिया। राज्य के जहानाबाद में बंद समर्थकों ने पटना-गया लाइन पर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया वहीं शेखपुरा में भी बंद समर्थकों ने हावड़ा-गया एक्सप्रेस को रोक दिया और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। राजधानी पटना में ट्रेड यूनियन और वाम दलों के साथ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के भी कार्यकर्ता शामिल हुए और जुलूस निकलते हुए शहर के डाकबंगला चौक,इनकम टैक्स गोलंबर और जीपीओ गोलंबर पर जोरदार प्रदर्शन किया।

पटना और मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में ट्रेड यूनियन और बंद में शामिल वाम दलों के साथ राजद कार्यकर्ता और जन लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए और बंद को समर्थन देते हुए सड़क पर उतरे। राजधानी पटना में राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पूर्वे,आलोक मेहता और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भी बंद का समर्थन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
इसके अलावा भोजपुर, अरवल, सारण, गोपालगंज, समस्तीपुर सहित कई जिलों में ट्रेड यूनियन के हड़ताल का खासा असर देखने को मिला। भोजपुर के सभी हाईवे को वाम दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जाम कर दिया जिससे काफी देर तक बिहार से यूपी और फिर दिल्ली जानेवाले वाहन जहां-तहां फंसे रहे। सूबे के उत्तरी हिस्से मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और बेतिया में भी बंद का असर देखने को मिला जहां सुबह से ही बंद समर्थक हाथों में झंडा-बैनर और पोस्टर लिए सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करते नजर आए। इसके अलावा कई जिलों में बीमा कंपनी और डाक सेवा कर्मचारियों ने भी बंद को समर्थन देते हुए अपना विरोध जताया।
-
'सपा का विकास सैफई तक', सीएम योगी ने साधा निशाना -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications