जानिए एक झटके में क्या से क्या हो गईं मनोरमा देवी

पटना। 7 मई यानी रविवार की रात मनोरमा देवी के लिए काली रात के आई थी। जिसकी उसने कभी सपनों में भी कल्पना नहीं की होगी। रौब, रुतबा, बाहुबल सब खत्म हो गया। जहां एमएलसी मनोरमा देवी के बाहूबली पति बिंदेश्वरी यादव उर्फ बिंदी जेल में बंद हो गये, वहीं उनका बेटा राकेश रंजन यादव उर्फ़ रॉकी यादव पुलिस के गिरफ्त में है। और मनोरमा देवी पार्टी से निलंबित होने के बाद से फरार हैं।

Manorma Devi

अब मुंह छुपाकर रहने के सिवाय मनोरमा देवी के पास और कोई रास्ता नहीं है। पुलिस मनोरमा देवी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

  • रॉकी ने कथ‍ित तौर पर रोड-रेज के चलते आदित्य की गोली मार कर हत्या कर दी।
  • मनोरमा देवी के घर से विदेशी शराब की 8 बोतलें बरामद की गईं। जोकि बिहार में गैरकानूनी है।
  • छापेमारी की रात मनोरमा के घर में नाबालिग नौकर पाया गया। बाल श्रम निषेध कानून के तहत केस दर्ज।

बिंदी यादव का बाहुबल सम्राज्य

जदयू की निलंबित मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव का राजनीतिक एक अलग रुतबा है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि देशद्रोह के आरोप झेल रहे बिंदी

Bindi Yadav
  • यादव को जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराई जाती है।
  • ये वो बिंदी यादव हैं जिनके खिलाफ दर्जनों लूट, हत्या अपहरण के भी मामले दर्ज हैं।
  • झारखंड इलाके में बिंदी यादव को एंट्री माफिया के नाम से जानते हैं। एंट्री माफिया यानी झारखंड से आने वाले ट्रकों की एंट्री के नाम पर वसूली करने वाला।
  • बिंदी यादव और उनके गुर्गे झारखंड से बिहार में प्रवेश करने वाले ट्रकों से लाखों की धन उगाही करते हैं।
  • 2001 में सीआरपीएफ और बिहार पुलिस ने जब छापेमारी की तो भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे।

धुरंधर को हराकर हासिल की थी सत्ता

मनोरमा देवी ने इसी साल राजनीति के धुरंधर कहे जाने वाले अनुज कुमार सिंह को हराकर एमएलसी की कुर्सी हासिल की थी। जदयू के कोटे से एमएलसी बनीं। जरा सोचिये आज यह नौबत आ गई है कि पुलिस ने मनोरमा का घर सील कर दिया है और हो सकता है जल्द ही इसकी नीलामी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+