बिहार में शराब बंदी ने बढ़ाया ''रंगीला'' का दाम, 60 का पौव्वा 600 रुपए में
पटना (मुकुन्द सिंह)। महंगी बहुत है शराब थोड़ी थोड़ी पिया करो। जी हां बिहार सरकार ने शराब पर प्रतिबंध क्या लगाया नेपाल के सरहदी इलाकों में शराब कारोबारियों व भारतीय शराब तस्करों की चांदी कटने लगी है। सोनवर्षा से सटे नेपाल के सरलाही जिला मुख्यालय औरंगाबाद, त्रिभुवन नगर, भल्ही, कन्हौली थाना क्षेत्र का भारसर सरहद के उस पार नेपाली बाजारों में शराब दुकानदारो व बीयर बार तथा मांस मछलियों के दुकानदारों की चांदी कट रही है। बिहार में शराब पर पाबंदी लगते ही मर गयी "नागिन"

इसके लिए शराब के बड़े कारोबारी भारतीय क्षेत्र के उन लोगों को अपना एजेंट बना रहे हैं जो पहले इस धंधे में थे। बताया जाता है कि शराब को भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने के लिए सरहद पर गरीब तबके की कुछ महिला खासकर घास फूस काटने वाली का सहारा लेते हैं। घास और पत्ते के बोरे में शराब की बोतल या गैलन को छुपाकर भारतीय क्षेत्र में भेजा जाता है। जहां पहले से कारोबारी मौजूद होते हैं। भारतीय क्षेत्र में कारोबारी या एजेंट रईसजादों शराबियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाकर अपना मोटी रकम वसूलते हैं।
हलांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि पुलिस शराबबंदी कराने में काफी हद तक सफल रही है। पर नेपाली सरहद क्षेत्र से सटे होने के कारण शराब पर पूर्ण प्रतिबंध तभी सफल होगी जब सरहद पर मौजूद एसएसबी के जवान के ईमानदारी और मुस्तैदी से पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर शराब कारोबारी और माफियाओं पर लगाम लगाने की कोशिश करें।












Click it and Unblock the Notifications