तो नीतीश ने अदा किया बिहारी बाबू का कर्ज, पिता के नाम पर स्कूल
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शत्रुध्न सिन्हा का कर्ज कुछ तो अदा कर दिया। बिहारी बाबू लगातार उनके हक में बोलते रहे हैं हाल के दौर में। बदले में अब नीतीश सरकार ने पटना के राजकीय स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षण कॉलेज का नाम शत्रुघ्न सिन्हा के पिता के नाम पर रखने की घोषणा की है।
कॉलेज के संस्थापक
बिहारी बाबू के पिता स्वर्गीय बी पी सिन्हा इस कॉलेज के संस्थापक और वर्ष 1951-1959 तक प्रधानाध्यापक थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया है। शत्रुघ्न नीतीश की ये नजदीकियां क्या राजनीति में प्रतिध्वनित होगी?
भाजपा लीडरशिप नाराज है
सबको पता है कि बिहारी बाबू से भाजपा लीडरशिप नाराज है। वे लगातार पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे हैं। वे कभी नीतीश कुमार से मिलते हैं तो कभी अरविंद केजरीवाल से।
इसके बावजूद बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन पर कोई एक्शन होने की कोई संभावना नहीं है। पीएम मोदी के हाल के बिहार के दौरों से भी बिहारी बाबू नदारद ही रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications