15 साल की छात्रा को लेकर फरार हुआ 30 साल का शिक्षक, दो साल से प्रेमजाल में फंसाए था

पटना। बिहार की राजधानी में पटना में 30 साल का शिक्षक 15 साल की छात्रा को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दो साल से वह छात्रा को प्रेमजाल में फंसाए था। परिजनों ने पुलिस से शिकायत करते हुए बेटी की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। खगौल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

30 year old teacher abscond with 15 year old girl student for marriage

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मोती चौक सैदपुरा मोड़ के पास 30 वर्षीय मोहम्मद दानिश कोचिंग सेंटर चलाता है। आरोप है कि दानिश पिछले दो साल से यहां पढ़ने वाली दसवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाए था। 17 सितंबर को दानिश छात्रा को लेकर फरार हो गया। दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। कहा जा रहा है कि दोनों शादी करने के लिए भागे हैं।

फरार शिक्षक और उसके परिवार के खिलाफ वारंट जारी

परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर बेटी की सकुशल वापसी की मांग की है। खगौल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश का कहना है कि आरोपी शिक्षक का पूरा परिवार भी फरार है। सभी का मोबाइल भी बंद है। शिक्षक दानिश और उसके परिजनों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले भी इन दोनों के बीच का मामला सामने आया था, तब परिजनों ने आपस में ही मामला सुलझा लिया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+