लड़की मानती थी भाई पर युवक दोस्ती का बनाता था दबाव फिर दुहाई देकर ले गया फिल्म दिखाने और की हैवानियत

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में दोस्ती की दुहाई देकर हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित युवक ने न केवल युवती को ब्लैकमेल किया बल्कि उसके साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की जब सगाई हुई तो भी उसे धमकाकर उसके साथ हैवानियत करता रहा। लेकिन युवती ने आखिरकार आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पानीपत जिले के मुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की ने महेशनगर के रहने वाले युवक पर नशे की दवाई देकर रेप करने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच करीब दो साल से दोस्ती है। यह मामला साल 2018 का है। इसके बाद भी आरोपित युवक युवती को धमकाकर रेप करता रहा। बीते सोमवार को युवती ने चुप्पी तोड़ते हुए युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

युवक दोस्ती का बनाता रहा दबाव

युवक दोस्ती का बनाता रहा दबाव

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि महेशनगर का दीपक अग्रवाल जो पीड़ित युवती के ही गांव में दो साल पहले अपनी बहन के पास रहता था। शिकायत के मुताबिक आरोपित युवक ने युवती को सिम दी। दीपक ने युवती से दोस्ती करने की कोशिश की लेकिन युवती ने मना कर दिया।

ब्लैकमेल कर फिल्म दिखाने ले जाता युवक

ब्लैकमेल कर फिल्म दिखाने ले जाता युवक

पीड़िता पर युवक दोस्ती करने का दबाव बनाता रहा। लेकिन युवती हमेशा उसे भाई कहती रही। इसी दौरान दीपक ने रिश्ते की दुहाई देकर उसे फिल्म दिखाने अंबाला ले गया। जहां दीपक ने उसकी फोटो खींच ली और ब्लैकमेल करने लगा। बार-बार पीड़िता के भाई को फोटो भेजने की धमकी देकर उसे अपने साथ फिल्म दिखाने ले जाता ।

पहली बार होटल में ले जाकर किया रेप

पहली बार होटल में ले जाकर किया रेप

साल 2018, 22 जुलाई को पीड़िता फिर से आरोपित उसे फिल्म दिखाने ले गया। इस दौरान युवक युवती को जान से मारने और बदनाम करने कीधमकी देने लगा। इस दौरान दबाव में आई युवती युवक के साथ होटल में गई जहां आरोपित दीपक ने युवती को नशे की दवाई देकर उसके साथ रेप किया फिर बस स्टैंड पर छोड़ दिया।

सगाई तय हो जाने के बाद भी करता रहा रेप

सगाई तय हो जाने के बाद भी करता रहा रेप

पीड़िता के मुताबिक आरोपित उसकी अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा और कई बाप होटल लेकर गया। पीड़िता की सगाई तय हो गई लेकिन इसके बावजूद वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+