दो सांडों की लड़ाई की चपेट में आया ऑटो पलटा, 7 घायल, देखिए घटना का वीडियो

Recommended Video

      पानीपत : 2 सांड लड़ते हुए आटो से टकराए, कई लोग जख्मी

      पानीपत। हरियाणा के पानीपत में सड़क पर तब अफरातफरी मच गई जब दो सांडों की एक-दूसरे से लड़ाई हो गई और उनकी चपेट में एक ऑटो आ गया। सांडों की लड़ाई के रास्ते में आया ऑटो टक्कर से सड़क पर पलट गया और उसमें सवार 7 लोग घायल हो गए। ऑटो के पलटते ही आसपास के लोग दौड़े और उसको सड़क पर सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। ऑटो से टकराने के बाद दोनों सांडों की लड़ाई भी रुक गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

      Auto overturned in bull fight on the road video

      घटना पानीपत के असंध रोड पर हुई। गुरुवार की रात में करीब नौ बजे असंध रोड पर दो सांड आपस में भिड़ गए। लड़ते-लड़ते वे सौदापुर गांव के कुष्ठ आश्रम के सामने रोड के बीचोबीच पहुंच गए और तेजी से आ रहा ऑटो सांडों से जा टकराया। टक्कर लगते ही ऑटो वहीं पलट गया और ड्राइवर समेत छह यात्री उसके नीचे दब गए। लोगों ने दौड़कर ऑटो को सीधा किया और घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ले जाया गया।

      Auto overturned in bull fight on the road video

      एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ऑटो की स्पीड कम थी इसलिए यात्री बच गए वरना हादसा गंभीर हो सकता था। यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। यह ऑटो थर्मल से पानीपत की ओर जा रहा था और रास्ते में सांडों की वजह से हादसे का शिकार हुआ। थर्मल इलाके में ही दो सांडों की एक और लड़ाई हुई जिसमें एक सांड लड़ते-लड़ते सैलून में जा घुसा। आइने में खुद को देखकर सांड ने उस पर हमला कर और शीशों को तोड़ दिया। सैलून में सांड ने खूब तोड़फोड़ मचाई। कटिंग करवा रहे लोग जान बचाकर बाहर भागे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+