पानीपत: पिता की गन से बेटे को लगी गोली, मौके पर ही तोड़ा दम

पानीपत। पानीपत के किला थाना क्षेत्र मे बुधवार शाम 17 वर्षीय एक युवकी की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

17 year old son shot dead from father gun in panipat

मामला देशराज कॉलोनी का है, जहां एसडी मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र अजय की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि अजय के पिता सज्जन सिंह आर्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य जगदीश गुप्ता के गनमैन की पोस्ट पर काम करते हैं।

बताया जा रहा है क‍ि उन्हीं की बंदूक से उनके बेटे को गोली लगी है। छाती पर गोली लगने के कारण युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर डीएसपी संदीप कुमार किला थाना प्रभारी अतर सिंह व सीआईए स्टाफ पहुंचे और मामले की जांच की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+