पाकिस्‍तान: मौलाना फजलुर रहमान ने दी इमरान सरकार को चुनौती, बोले पूरा पाकिस्‍तान होगा बंद

इस्लामाबाद। कराची से 'आजादी मार्च' की शुरुआत करने वाले जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के मुखिया फजलुर रहमान का अपने हजारों समर्थकों के साथ इस्लामाबाद में धरना जारी है। मौलाना अपनी मांगों पर अडिग हैं। वहीं, इमरान सरकार का कहना है कि प्रदर्शन के शांतिपूर्ण रहने तक वह मौलाना और उनके समर्थकों को इस्लामाबाद छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करेगी। मौलाना ने शुक्रवार को इमरान सरकार को दो दिनों का अल्‍टीमेटम दिया था और यह अल्‍टीमेट सोमवार को खत्‍म हो गया। उन्‍होंने सोमवार को कहा था कि अपने समर्थकों के साथ पूरा इस्‍लामाबाद बंद कर देंगे।

Fazal-ur-Rehman

सरकार बोली हमें कोई खतरा नहीं

पाकिस्‍तान की मुख्य विपक्षी पार्टियों पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के मौलाना के धरने से दूरी बनाने की भी खबरें आई हैं। इसके बाद मौलाना ने अपने समर्थनकों से कहा है कि आगे की रणनीति बनाने के लिए उन्होंने विपक्षी पार्टियों की बैठक बुलाई है। मौलाना का 'आजादी मार्च' 31 अक्टूबर को इस्लामाबाद पहुंचा था। इमरान सरकार के खिलाफ यह धरना इस्लामाबाद के 'डी-चौक' के पास होना था लेकिन बाद में मौलाना 'डी-चौक' की जगह एच-9 पर धरना देने के लिए तैयार हो गए। इस धरने के बारे में इमरान सरकार का कहना है कि मौलाना के प्रदर्शन से सरकार को कोई खतरा नहीं है। पाकिस्‍तान के अखबार डॉन की ओर से बताया गया है कि साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी मिनिस्‍टर फवाद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ही पाकिस्तान में एक मात्र नेता हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मौजूदा समय में इमरान खान का कोई विकल्प नहीं है।' चौधरी ने कहा कि मौलाना को धरने के बारे में पता नहीं है।

कल पूरा पाकिस्‍तान होगा सरकार के खिलाफ

मौलाना ने आजादी मार्च को रविवार को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्‍होंने इस बात का फैसला किया है कि प्रदर्शनकारी किसी भी ट्रिब्‍यूनल या फिर चुनाव आयोग या फिर किसी कोर्ट में नहीं जाएंगे। मौलाना की मानें तो पीएम इमरान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को मिल रहे विदेशी फंड का केस पिछले पांच सालों से चुनाव आयोग के पास पड़ा हुआ है। अभी तक इस 'गैर-कानूनी' शासक के विदेशी फंडिंग का केस में कोई फैसला नहीं हुआ है ऐसे में चुनाव आयोग कैसे धांधली के केस को सुलझाएगा। मौलाना ने अपने समर्थकों से कहा है कि इस पल को हाथ नहीं जाने देना है। आज इस्‍लामाबाद बंद कराया गया है कल को पूरा देश बंद कराया जाएगा। आज सिर्फ कुछ लोग यहां पर हैं और कल पूरा पाकिस्‍तान सरकार के खिलाफ आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+