Video: पाकिस्‍तान के पठान ने Coronavirus पर ऐसे निकाला चीन पर गुस्‍सा, रवीना टंडन ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और अब तक एक लाख लोग इसका संक्रमण झेल रहे हैं। दुनिया भर में लोग इससे डरे हुए हैं और खुद को सुरक्षित रखने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। इस बीच पाकिस्‍तान से कोरोना वायरस का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें पाक का एक नागरिक चीन का मजाक उड़ा रहा है। इस वीडियो को बॉलीवुड की एक्‍ट्रेस रवीना टंडन ने री-ट्वीट किया है और इस पर लोग काफी मजे ले रहे हैं। वीडियो सबसे पहले खुशबू मट्टू नामक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था और इसे 80 हजार लोग देख चुके हैं।

घोड़े और बिल्‍ली का मांस खाते हैं चीनी

घोड़े और बिल्‍ली का मांस खाते हैं चीनी

रवीना टंडन ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक पठान चीन पर तंज कसते हुए नजर आ रहा है। इस व्‍यक्ति को कहते हुए सुना जा सकता है, 'सब कह रहे हैं कि कोरोनावायरस को लेकर हमें चीन के लिए दुआ करनी चाहिए। लेकिन मैं क्या उनके लिए क्या दुआ करूं क्योंकि वो गधे, घोड़े ,सांप और बिल्ली का मांस खाते हैं। यह कुछ नहीं छोड़ते हैं। पाकिस्तान के पठान ने इस तरह चीन पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोग इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

पठान झूठ नहीं बोलता

रवीना ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'पठान के शब्द सच होते हैं। वह कह रहा है कि जानवर की बद्दुआएं लगी हैं, यह बहुत प्यारा है। गौरतलब है कि कोरोनावायरस के चलते आईफा अवॉर्ड भी प्रभावित हुआ है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मार्च के अंत तक आयोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड समारोह को कोरोनावायरस की वजह से स्थगित कर दिया गया है। समारोह के आयोजकों ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी तारीखों में बदलाव की पुष्टि की।

28 और मौतें दर्ज हुई चीन में

28 और मौतें दर्ज हुई चीन में

चीन में जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से 28 और लोगों की मौत हो गई है। ताजा मामलों के बाद अब चीन में मरने वालों की संख्‍या 3070 तक पहुंच गई है। चीन के नेशनल हेल्‍थ कमीशन (एनएचसी) की तरफ से बताया गया है कि देश में संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए हैं। चीन के हुबेई प्रांत के वुहान को ही कोरोना वायरस का केंद्र माना जा रहा है। संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, वे सभी हुबेई से बाहर के हैं। कोरोना की वजह से मौतों के 28 जो नए मामले सामने आए हैं, उसमें से 25 मौतें हुबेई के बाहर के हैं।

अब तक एक लाख लोग संक्रमित

अब तक एक लाख लोग संक्रमित

हुबेई अभी तक लॉकडाउन की स्थिति में है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए हुबेई प्रांत को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हेल्‍थ ऑफिशियल्‍स की तरफ से 24 ऐसे केसेज के बारे में जानकारी दी गई है जो बाहर से आए हैं। इसके बाद उन्‍हें डर है कि चीन में इनफेक्‍शन दोबारा पनप सकता है क्‍योंकि अब बाहर के देशों में लोग संक्रमित होने लगे हैं। शुक्रवार को पूरी दुनिया में इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्‍या 100,000 तक पहुंच गई है और अब 90 देशों में इसने दस्‍तक दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+