पाकिस्तान:लड़कियों को देख सरेआम गंदी हरकत करने लगा शख्स, लोगों ने कहा-मेरा जिस्म, मेरी मर्जी
पढ़ें-नई दिल्ली। पाकिस्तान के लाहौर शहर की एक ऐसी तस्वीर सामने आई हैं, जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि आज लड़कियां कितनी असुरक्षित है। लड़कियों को देखकर अपनी वासना को पूरा करने वाले शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस शर्मसार कर देने वाली घटना की निंदा कर कड़ी सजा देने की बात कर रहे हैं। लोगों ने मेरा जिस्म मेरी मर्जी के नारे को बुलंद किया है। पाकिस्तान के लाहौर में लड़की के दोस्त ने इस घटना का जिक्र फेसबुक के जरिए किया और उस शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

फेसबुक पोस्ट के मुताबिक लड़कियां अपने यूनिवर्सिटी की बस से घर लौट रही थी। रास्ते में दूसरी बस के चलते उनकी बस को थोड़ी देर रुकना पड़ा। उन्हीं में से एक लड़की ने जब खिड़की के बाहर देखा तो हैरान रह गई। लाल रंग की बाइक पर बैठा एक शख्स उनकी ओर देखकर हत्समैथुन कर रहा था। लड़की हैरान रह गई। उसने जैसे ही शख्स की फोटो अपने फोन से खींचने की कोशिश की, शख्स ने रुमाल से अपना चेहरा ढ़क लिया और वहां से चला गया।
लड़की ने इस घटना का जिक्र अपनी दोस्त के साथ किया, जिसके बाद उसके दोस्त ने इसे फेसबुक के जरिए दुनियाभर तक पहुंचा दिया। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों ने एक बार फिर से मेरा जिम्स मेरी मर्जी के स्लोगन को बुलंद किया है। इस शख्स की करतूत और उसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications