Video: पीओके में लग रहे नारे, 'हमें च‍ाहिए पाकिस्‍तान से आजादी,' बड़े पैमाने पर छात्र सड़कों पर

पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में उठ रही है आजादी की मांग। बड़े पैमाने पर छात्र सड़कों पर पाकिस्‍तान के खिलाफ कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन।

इस्‍लामाबाद। कश्‍मीर से अलग पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर यानी पीओके में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी हैं। यहां पर बड़ी संख्‍या में छात्र सड़कों पर उतरे हैं और पाकिस्‍तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पीओके में हो रहे विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और इसमें उन छात्रों को देखा जा सकता है जो पाक से आजादी की मांग कर रहे हैं।

अक्‍सर होता रहता है विरोध प्रदर्शन

पीओके हजीरा स्थित डिग्री कॉलेज के छात्र पाकिस्‍तान का विरोध कर रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें छात्रों को नारे लगाते हुए सुना जा सकता है, 'पाकिस्तान से लेंगे आजादी, हमारा हक है आजादी, हम क्यों न मांगे आजादी।' वीडियो में छात्र दावा कर रहे है कि पाकिस्तान में हजारों बच्चों भूखमरी से मर रहे हैं। पीओके में काफी समय से विरोध होता रहा है। तो वहीं पाकिस्तान इनका विरोध को दबाने की काफी कोशिश करता रहता है। पाकिस्तानी सेना स्थानीय लोगों पर जुल्म ढाती रहती है। यह पहली बार नहीं है कि पीओके में किसी तरह का विरोध प्रदर्शन हुआ है। इससे पहले भी पीओके में प्रदर्शन हो चुके हैं। पीओके के अलावा सिंध में भी लोग पाकिस्‍तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। अक्‍टूबर 2016 में भी पीओके में कई विरोध प्रदर्शन हुए थे और यहां पर लोगों ने पाक सेना की ज्‍यादतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके अलावा चीन पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरीडोर यानी सीपीईसी को लेकर भी यहां के लोगों में गुस्‍सा है। अक्‍टूबर में जो विरोध प्रदर्शन हुआ था उसमें लोगों ने पाकिस्‍तान सेना और आईएसआई के खिलाफ 'कश्‍मीरियों के हत्‍यारे पाकिस्‍तान मिलिट्री,' और 'आईएसआई से वफादार कुत्‍ते' जैसे नारे लगाए थे।

पीएम नवाज के खिलाफ भी नारेबाजी

पीओके के एक नेता ने तो एक अंतराष्‍ट्रीय मंच पर ही पीओके की पोल खोल दी थी। पिछले वर्ष जेनेवा में आयोजित एक अंतराराष्ट्रीय कार्यक्रम में पीओके नेता शौकत अली ने कहा था कि पाक एक ओर तो आंतक के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कहता है, वहीं दूसरी ओर उसके यहां लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी खुलेआम घूमते हैं। उन्होंने कहा था कि उसकी कथनी और करनी में बहुत फर्क है। शौकत अली ने कहा कि पीओके की जमीन के आतंकियों के प्रयोग की वजह से स्थानीय स्तर पर कई समस्याएं पैदा हो गई हैं। पिछले वर्ष जुलाई में पीओके में तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जमकर विरोध हुआ। पीओके में रहने वाले लोगों का आरोप था कि नवाज शरीफ और जरदारी की पार्टी ने पिछले कुछ दिनों में वहां 14 लोगों का कत्ल कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने वहां 'गो नवाज गो' के नारे लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+