Video: पाकिस्‍तान में अब सिख लड़की को अगवा कर जबरन कुबूल करवाया इस्‍लाम, पिता और भाई को जान से मारने की धमकी

Recommended Video

    Pakistan के Nankana Sahib में Sikh लड़की को जबरन Muslim बनाकर कराया निकाह । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली/इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में एक बार फिर से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इस बार एक सिख लड़की को अगवा का जबरन उसे इस्‍लाम कुबूल कराने की घटना सामने आ रही है। पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के नानकाना साहिब में धर्मांतरण का नया मामला हुआ है। लड़की के परिवारवालों की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। लड़की के परिवार की तरफ से पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद की अपील की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्‍तान में मार्च माह में हिंदु लड़कियों के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। उस मामले ने पाकिस्‍तान में जमकर हंगामा किया था।

    इमरान खान से की सुरक्षा की मांग

    इमरान खान से की सुरक्षा की मांग

    पीड़‍ित लड़की का वीडियो शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर एस सिरसा की ओर से शेयर किया गया है। इस वीडियो में लड़का अपना नाम जगजीत कौर बता रही है और उसे वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने मुस्लिम युवक से बिना किसी दबाव में शादी की है। जिस लड़के से जगजीत कौर की शादी हुई है, उसे लड़की के करीब बैठे हुए देखा जा सकता है। लड़की की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़की के परिवारों वालों का आरोप है कि लड़की को शादी के लिए मजबूर किया गया। लड़की के परिवारवालों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की है कि वह परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए और लड़की को वापस भेजा जाए।

    भाई ने आर्मी चीफ को दी चेतावनी

    परिवार की मानें तो अगर उन्‍हें सुरक्षा नहीं दी गई तो फिर लड़की के भाई और पिता को मार दिया जाएगा। जगजीत के एक भाई जिन्‍होंने अपना नाम मनमोहन सिंह बताया है उन्‍हें वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, 'जिस लड़की को कल अगवा किया गया है वह मेरी बहन है। उसे धमकाया गया था कि अगर उसने इस्‍लाम नहीं कुबूला तो फिर उसके पिता और भाई की हत्‍या कर दी जाएगी।' मनमोहन ने आगे कहा कि वह इमरान खान और पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से अनुरोध करते हैं कि उनकी मदद करें ताकि यह मसला करतारपुर कॉरिडोर और कश्‍मीर मामले पर उन्‍हें परेशान न कर सके। जगजीत कौर नानकाना साहिब में स्थित एक गुरद्वारे में ग्रंथी की बेटी हैं।

    स्‍थानीय लड़कों ने किया अगवा

    जो वीडियो सिरसा ने शेयर किया है उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अनुरोध किया गया है कि वह मुद्दे को यूनाइटेड नेशंस समेत वैश्विक स्‍तर पर हर जगह उठाएं। मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की को जबरन अगवा किया गया और फिर से स्‍थानीय मुस्लिम लड़कों ने उसे जबरन इस्‍लाम कुबूल करवाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार से गुरुवार को इस मसले पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत ने हमेशा समय-समय पर पाकिस्‍तान में होने वाले जबरन धर्मांतरण का मुद्दा और अल्‍पसंख्‍यकों के साथ हो रहे बुरे व्‍यवहार का मुद्दा उठाया है।

    सुषमा ने लगाई थी इमरान को लताड़

    सुषमा ने लगाई थी इमरान को लताड़

    पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में होली के मौके पर दो हिंदू लड़कियों रवीना और रीना को अपहरण के बाद उन्‍हें जबरन इस्‍लाम कुबूलवाया गया था। इसके बाद दो मुसलमान पुरुषों से इनकी शादी कराई गई थी। उस समय विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्‍वराज ने इस घटना पर इमरान को लताड़ा था। सुषमा ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'पाकिस्‍तान में हिंदू लड़कियों का जबरन धर्मातरण। इन लड़कियों की उम्र पर कोई विवाद नहीं है। रवीना जहां सिर्फ 13 वर्ष की है तो रीना की उम्र 15 वर्ष है। नया पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री भी इस बात पर यकीन नहीं करेंगे इस उम्र में भी लड़कियों का जबरन धर्मांतरण किया जा सकता है और उनकी शादी कराई जा सकती है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+