Video: कैसे न्यूयॉर्क में एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के नाम पर उतरवाए गए पाकिस्तान पीएम शाहिद खाकन अब्बासी के कपड़े
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी अमेरिका अपनी पर्सनल विजिट पर गए थे और यहां पर उन्हें कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट से आए वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे पाकिस्तान के पीएम को सुरक्षा जांच के लिए अपने कपड़े और जूते तक उतारने पड़े हैं।
न्यूयॉर्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी अमेरिका अपनी पर्सनल विजिट पर गए थे और यहां पर उन्हें कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट से आए वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे पाकिस्तान के पीएम को सुरक्षा जांच के लिए अपने कपड़े और जूते तक उतारने पड़े हैं।पीएम की इस तरह की चैंकिंग पर पाकिस्तान का मीडिया बौखलाया हुआ है। पाक मीडिया का कहना है कि प्राइवेट दौरे पर भी ऐसी चेकिंग होना देश की बेइज्जती है। एक पाकिस्तानी टीवी एंकर ने कहा कि देश के पीएम के पास डिप्लोमैटिक पासपोर्ट है और ऐसे में निजी दौरे जैसी कोई चीज नहीं होती है।

पाक पीएम पर सख्त हुआ अमेरिका!
अब्बासी, न्यूयॉर्क में अपनी बीमार बहन को देखने गए थे। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अब्बासी अपनी टी-शर्ट को ठीक कर रहे हैं और सिक्योरिटी चेक के बाद उनके हाथ में जैकेट और ट्रॉली बैग है। कहा जा रहा है कि उनकी सुरक्षाजांच के लिए अधिकारियों ने सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। अब्बासी पहले भी कई बार कई देशों के निजी ट्रिप पर जा चुके हैं। जियो न्यूज के मुताबिक अब्बासी को इससे पहले ब्रिटेन में एक ट्रेन से यात्रा करते देखा गया था। अब्बासी ने यहां पर उप-राष्ट्रपति माइक पेंस से भी मुलाकात की है। अब्बासी की जांच का यह मसला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका, पाकिस्तान के खिलाफ और कड़े कदम उठाने के बारे में सोच रहा है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक व्हाइट हाउस पाकिस्तान पर दबाव डालने के और कई विकल्पों के बारे में सोच रहा है। इन विकल्पों के तहत पाक सरकार के उन अधिकारियों को बैन करना भी शामिल है जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications