Video: अपने ही देश में चीन के इंजीनियरों से पिटते रहे पाकिस्‍तान पुलिस के जवान और लोग देखते रहे तमाशा

चीन अब पाकिस्‍तान को अपने काबू में कर चुका है और धीरे-धीरे यहां पर अपने कदम जमा रहा है। इस वीडियो में चीन के इंजीनियर्स और दूसरे स्‍टाफ कर्मी पाकिस्‍तान पुलिस के जवानों को पीटते नजर आ रहे हैं।

फैसलाबाद। चीन इन दिनों पाकिस्‍तान में चीन-पाकिस्‍तान आर्थिक कॉरीडोर (सीपीईसी) के काम में लगा हुआ है। सीपीईसी की वजह से चीन के इंजीनियर्स और दूसरा स्‍टाफ इस समय पाकिस्‍तान में ही है। बुधवार को एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद साफ होता है कि कैसे चीन अब पाकिस्‍तान को अपने काबू में कर चुका है और धीरे-धीरे यहां पर अपने कदम जमा रहा है। इस वीडियो में चीन के इंजीनियर्स और दूसरे स्‍टाफ कर्मी पाकिस्‍तान पुलिस के जवानों को पीटते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात है कि पाकिस्‍तान पुलिस की जब पिटाई हो रही थी तो उस समय आस-पास खड़े लोगों की भीड़ तमाशा देख रही थी। यह वीडियो पाकिस्‍तान के फैसलाबाद का है और डॉन न्‍यूज की ओर से सबसे पहले इस बारे में जानकारी दी गई है।

pakistan-police-china

पुलिस ने कैंपस छोड़ने से किया था मना

दरअसल सुरक्षा की वजह से बहावलपुर से फैसलाबाद तक जाने वाले एम4 मोटरवे के निर्माण के काम में लगे चीनी इंजीनियर्स को बिना सिक्‍योरिटी के उनका कैंपस छोड़ने की मनाही है। इसी बात को लेकर चीनी इंजीनियर्स का पुलिस वालों से विवाद हो गया था। कई मोबाइल क्लिप्‍स सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं। इन क्लिप्‍स में नजर आ रहा है कि चीनी इंजीनियर्स काफी आक्रामक हैं और वह पुलिस वालों पर हमला कर देते हैं। एक वीडियो क्लिप में तो नजर आ रहा है कि चीनी नागरिक पुलिस वैन के बोनट पर खड़ा है। एक और क्लिप में दिखा रहा है कि चीनी नागरिक पुलिस वालों और साधारण कपड़ों में मौजूद आम लोगों को धक्‍का दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि चीनी इंजीनियर्स और दूसरे अधिकारियों को खानेवाल में स्थित उनका कैंपस छोड़ने से मना किया गया था।

इंजीनियर्स को जाना था रेड लाइट एरिया में

चीनी इंजीनियर्स और दूसरे अधिकारी मंगलवार रात को एक रेड लाइट एरिया में जाना चाहते थे। सुरक्षा अधिकारियों ने उन्‍हें बिना सिक्‍योरिटी के जाने से मना कर दिया। इस बात का ही इंजीनियर्स विरोध कर रहे थे। इसके बाद चीनी इंजीनियर्स ने कंस्‍ट्रक्‍शन कैंप में मौजूद पुलिस कैंप की पावर सप्‍लाई को ही बंद कर दिया। बुधवार की सुबह जब चीनी इंजीनियर्स अपने काम के लिए निकले तो उन्‍होंने भारी मशीने और गाड़‍ियां सड़क पर ही छोड़ दीं। इसके बाद मार-पीट शुरू हो गई और उन्‍होंने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। विरोध कर रहे इंजीनियर्स ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री शाहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्‍होंने दावा किया है कि पुलिस अधिकारियों ने उन्‍हें उनकी ड्यूटी करने से रोका और उन पर हमला किया। यह पहली बार नहीं है जब चीनी नागरिकों ओर स्‍थानीय पुलिस के बीच झगड़ा हुआ है। इससे पहले साल 2016 में पुलिस और चीनी मजदूरों के बीच झगड़ा हुआ था। चीनी मजदूर उस समय कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर ही रुकने की बात कर रहे थे लेकिन पुलिस सुरक्षा की वजह से पुलिस उन्‍हें ऐसा करने से रोक रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+