Video: पाकिस्‍तान में तबलीगी जमात ने किया हिंदू लड़के का अपहरण, मां से कहा-इस्‍लाम कुबूलो और बेटे को ले जाओ

लाहौर। पाकिस्‍तान के सिंध में हिंदूओं पर अत्‍याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां पर अब तबलीगी जमात के नेता ने एक हिंदू लड़के का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि तबलीगी जमात ने भी हिंदूओं के घरों को नष्‍ट कर दिया है। साथ ही इस समुदाय के लोगों को भी टॉर्चर किया गया है। एक वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़के की मां बुरी तरह से रो रही है और अपने बेटे की सुरक्षित रिहाई की मांग कर रही है।

pakistan-hindus.jpg

सिंध में मचाया जमकर उत्‍पात

सिंध के मतियारी में आने वाले नसुरपुर में तबलीगी जमात ने जमकर उत्‍पात मचाया है। जमात के नेता मांग कर रहे हैं कि अगर बेटे की सुरक्षित रिहाई चाहते हैं तो फिर वह इस्‍लाम कुबूल कर लें। अगर वे ऐसा करते हैं तो फिर उन्‍हें उनके घर भी वापस मिल सकते हैं। भील हिंदुओं का कहना है कि वो इस्‍लाम नहीं कुबूल करेंगे। यहां पर बड़े पैमाने पर तबलीगी जमात के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो मरना पसंद करेंगे, मगर कभी भी इस्‍लाम नहीं कुबूलेंगे। प्रदर्शनकारियों के हाथ में जो तख्तियां हैं, उस पर भी यही लिखा हुआ है।

सिंध में लगातार ईसाईयों और हिंदूओं का सिंध और पंजाब प्रांत जबरन धर्मांतरण का सिलसिला जारी है। हाल ही में पाकिस्‍तान के मानवाधिकार आयोग की तरफ से प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी सरकार को जमकर फटकार लगाई गई है। आयोग ने कहा है कि पिछले कुछ सालों में खतरनाक तरीके से अल्‍पसंख्‍यक समुदाय पर हमले हो रहे हैं। आयोग के मुताबिक इससे साफ है कि किस तरह से इन समुदायों के साथ असानता का सिलसिला जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+