12,300 किलोमीटर का सफर तय करने वाले पाकिस्तानी पायलटों को अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने सराहा
वाशिंगटन। अमेरिकी वायुसेना ने सैन्य अभ्यास के दौरान शानदार प्रदर्शन किए जाने पर पाकिस्तान के पायलटों की सराहना की है। अमेरिकी जनरल ने कहा कि अमेरिकी वायु सैन्य अभ्यास के दौरान पाकिस्तान वायुसेना के पायलटों ने खास स्किल विकसित की हैं।

पाकिस्तान पायलटों ने दिखाया अपना दम
साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में किए गए वायुसैन्य अभ्यास में यह सबसे बेहतरीन सैन्य अभ्यासों में से एक था। पाकिस्तानी वायुसेना के पायलटों ने अमेरिकी वायुसेना के अभ्यास रेड फ्लैग 16-4 के दौरान 12,300 किलोमीटर का सफर एयरक्रॉफ्ट एफ-16सी/डी से तय किया था। इस वायुसैन्य अभ्यास को 15 अगस्त से 26 अगस्त किया गया था।
यूएस एयर फोर्स न्यूज सर्विस के मुताबिक इस वायुसैन्य अभ्यास के जरिए अमेरिका और पाकिस्तान के पायलटों को अपने संबंध और अधिक सुधारने में मदद मिलेगी और वो एक दूसरे को अच्छी तरह से समझ सकेंगे।
यह एक ऐसा वायुसैन्य अभ्यास था जिसके तहत दोनों देशों को एक साथ एयर ऑपरेशन करने में मदद मिलेगी। इस वायुसैन्य अभ्यास में इजरायल ने भी हिस्सा लिया था।

एफ16 में किया हजारों किलोमीटर का सफर
पाकिस्तान एयर फोर्स के एयर वाइस मार्शल सैय्यद नोमान अली ने कहा कि एफ-16 फाइटर विमान हमारे हितों को एक साथ पूरा करता है। इस तरह के अभ्यास रणनीतिक तौर पर काफी मदद करते हैं।
अमेरिकी सेना के पाकिस्तान में प्रमुख मेजर जनलर रिक बी मैटशन ने कहा कि इस अभ्यास के जरिए हम दूसरे देश की सेनाओं के संग अच्छी तरह से तालमेल बैठाना सीखते हैं।
यूएस एयर फोर्स न्यूज सर्विस के मुताबिक न सिर्फ पाकिस्तान के पायलट बल्कि उनकी मेंटीनेंस टीम ने भी शानदार काम किया।
मेजर जनरल रिक ने कहा कि मध्य एशिया में काम करने का उन्हें काफी अनुभव है। पाकिस्तान की वायुसेना के पास इस तरह के एयरक्रॉफ्ट की मेंटीनेंस करने के लिए काफी कुशल टीम मौजूद है।
रेड फ्लैग अभ्यास के दौरान हमारा पूरा जोर इस बात पर ही था कि कैसे एक साथ सभी देश अपना सामंजस्य बैठा सकें।












Click it and Unblock the Notifications