अमेरिका ने पाक से कहा सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ हो कार्रवाई

वॉशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान से हक्कानी नेटवर्क सहित सभी आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए कहा है और देश में पनपने के वास्ते आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह न देने के लिए इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता की सराहना भी की है।

obama-nawaz-sharif

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम पाकिस्तान से लगातार बात करते हैं और सभी आतंकवादियों से निपटने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं कि आतंकी समूह देश में सुरक्षित पनाह न ले सकें।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान अमेरिका द्वारा मुहैया कराई जाने वाली मदद का उपयोग संघीय प्रशासित कबायली इलाकों में आतंकवाद से निपटने के अपने प्रयासों में कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि ‘कोएलिशन सपोर्ट फंड'(सीएसएफ) के सिलसिले में विभाग ने हक्कानी नेटवर्क के प्रमाणपत्र संबंधी जरूरत के बारे में कोई निर्णय नहीं किया है।

अधिकारी ने बताया कि हम पाकिस्तान से हक्कानी नेटवर्क सहित सभी आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए लगातार आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ की पेंटागन यात्रा के दौरान इस्लामाबाद को यही संदेश दिया गया।

प्रवक्ता के अनुसार, रक्षा सहयोग विभाग ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सहयोग बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अक्तूबर में हुई यात्रा के दौरान उन्होंने और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फिर से कहा कि क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हमले रोकना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर और पाक सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ की यात्रा के दौरान भी इसे रेखांकित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+