तहमीना जंजुआ पाकिस्तान की पहली महिला विदेश सचिव बनीं

तहमीना जंजुआ निवर्तमान विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी की जगह लेंगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मार्च के पहले हफ्ते में तहमीना विदेश सचिव पद का कार्यभार संभालेंगी।

इस्लामाबाद। राजनयिक तहमीना जंजुआ पाकिस्तान की नई विदेश सचिव नियुक्त की गई हैं। पाकिस्तान के इतिहास में वो पहली औरत हैं, जो विदेश सचिव के पद को संभालेंगी। तहमीना जंजुआ निवर्तमान विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी की जगह लेंगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में तहमीना विदेश सचिव पद का कार्यभार संभालेंगी।

पाकिस्तान की पहली महिला विदेश सचिव बनी तहमीना जंजुआ

पाकिस्तानी मीडिया में भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित के अगला विदेश सचिव होने के कयास लगाए जा रहे थे लकिन आखिरी वक्त पर तहमीना के नाम का ऐलान किया गया। तहमीना अक्टूबर 2015 से संयुक्त राष्ट्र के लिए जिनीवा में स्थायी प्रतिनिधि हैं। इससे पहले 2011 में वह पाक विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता और 2011 से 2015 पर इटली में पाकिस्तान की राजदूत रह चुकी हैं।

तहमीना ने इस्लामाबाद की कायदे-आजम यूनिवर्सिटी और कोलंबिया यूनिवर्सिटी न्यूयॉर्क से मास्टर्स की पढ़ाई की है। तहमीना पाकिस्तान और दुनियाभर के कई देशों में काम करने वाली अनुभवी राजनयिक हैं। उन्हें राजनयिक सेवा में 32 साल का तजुर्बा है। तहमीना जंजुआ को पाकिस्तान का 29वां विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+