पाकिस्‍तान: एक और हिंदू लड़की को अगवा कर जबरन कुबूल करवाया गया इस्‍लाम, लाहौर में जारी विरोध प्रदर्शन

लाहौर। पाकिस्‍तान के लाहौर में एक किशोर हिंदू लड़की के अपहरण के बाद से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पंजाब प्रांत के तहत आने वाले लाहौर में गुरुवार को अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की लड़की के अगवा होने के बाद से जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। प्रदर्शन में प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी सरकार से मांग की जा रही है कि वह इस लड़की की सुरक्षित वापसी के सभी प्रयास करें और जल्‍द से जल्‍द इसी वापसी सुनिश्चित कराएं।

इस बार 17 वर्ष नैना को किया गया अगवा

इस बार 17 वर्ष नैना को किया गया अगवा

लाहौर से 17 वर्ष कह हिंदू लड़की नैना को एक मुसलमान युवक ने अगवा कर लिया है। लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान नामक जगह से नैना को किडनैप किया गया है। अपहरण के बाद हिंदु समुदाय के लोगों ने बैनर और पोस्‍टर लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। ये सभी लोग जबरन धर्मांतरण के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे थे। इस केस में जो एफआईआर दायर की गई है उसके मुताबिक नैना को ताहिर तामरी नामक एक व्‍यक्ति ने किडनैप किया है। ताहिर ने अपने पिता और भाईयों की मदद से नैना का अपहरण किया।

कराची में कराया गया धर्मांतरण

कराची में कराया गया धर्मांतरण

एफआईआर के मुताबिक नैना को कराची ले जाया गया और यहां पर उसे इस्‍लाम कुबूल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि नैना को जमीतुल सईद गुलशन-ए-माइमा में इस्‍लाम कुबुल करवाया गया और फिर ताहिर ने उससे शादी कर ली। शादी के बाद नैना का नाम नूर फातिमा कर दिया गया है। इसके बाद ताहिर ने अपनी शादी और नैना के इस्‍लाम कुबूल करने से जुड़ी जानकारी को सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

पिता ने दी आत्‍मदाह की धमकी

पिता ने दी आत्‍मदाह की धमकी

गुरुवार को विरोध प्रदर्शन का दूसरा दिन था। हिंदू समुदाय के लोग भारी तादाद में सड़कों पर थे और उन्‍होंने नैना के अपहरण पर अपना विरोध दर्ज कराया। एक पोस्‍टर में लिखा था, 'हिंदू अपहरण के बाद लड़कियों का जबरन धर्मांतरण बंद किया जाए।'विरोध प्रदर्शन के दौरान नैना के पिता रघु राम ने धमकी दी कि अगर उन्‍हें इंसाफ नहीं मिला तो फिर वह खुद को आग लगा लेंगे। राहीम यार खान में बताया जाता है कि 150,000 हिंदु परिवार रहते हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स की ओर से नैना की वापसी का भरोसा दिलाया गया, तब जाकर कहीं उन्‍होंने अपना विरोध प्रदर्शन बंद किया।

होली के मौके पर हुई थीं दो लड़कियां अगवा

होली के मौके पर हुई थीं दो लड़कियां अगवा

पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में होली के मौके पर दो हिंदू लड़कियों रवीना और रीना को अपहरण के बाद उन्‍हें जबरन इस्‍लाम कुबूलवाया गया था। इसके बाद दो मुसलमान पुरुषों से इनकी शादी कराई गई थी। रवीना की उम्र सिर्फ 13 वर्ष है तो रीना की उम्र 15 वर्ष है। पाकिस्‍तान मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट जो पिछले हफ्ते आई है, उसमें कहा गया है कि देश में हिंदू और क्रिश्चियन लड़कियों के जबरन धर्मांतरण की घटनाओं में खासी तेजी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1,000 ऐसे केस हैं जो सिर्फ सिंध में हुए हैं। 335 पेज की इस रिपोर्ट में उमरकोट, थापरकार, मिरपुरखास, बा‍दिन, कराची, टांतो अल्‍लायार, कश्‍मोर और घोटकी को जबरन धर्मांतरण के लिहाज से संवेदनशीन बताया गया था।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी जानकारी पढ़ें यहां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+