पाकिस्तान के नए पीएम शाहिद खकान अब्बासी से कोई हाथ तक मिलाने को तैयार नहीं, ये है कारण

नवाज शरीफ को पनामागेट स्कैंडल में दोषी पाए जाने के बाद पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।

इस्लामाबाद। शाहिद खकान अब्बासी को पाकिस्तान का अंतरिम प्रधानमंत्री चुना गया है, हालांकि उनके प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद एक अजीब घटना सामने आई जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता शाह महमूद कुरैशी ने उनसे हाथ ही मिलाने से इंकार कर दिया। वहीं पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री अब्बासी पर 22 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का भी आरोप लगा है।

पाकिस्तान के नए पीएम शाहिद खकान अब्बासी से कोई हाथ तक मिलाने को तैयार नहीं, ये है कारण

नवाज शरीफ के हटाए जाने के बाद अब्बासी चुने गए पीएम

नवाज शरीफ को पनामागेट स्कैंडल में दोषी पाए जाने के बाद पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। उनको हटाए जाने के बाद शाहिद खकान अब्बासी को अंतरिम प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्हें नेशनल असेंबली में 342 में से 221 वोट मिले। जानकारी के मुताबिक शाहिद खकान अब्बासी 45 दिनों तक इस पद पर रहेंगे। अब्बासी के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद ऐसी तस्वीरें सामने आई जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता शाह महमूद कुरैशी ने उनसे हाथ मिलाने से भी इंकार कर दिया।

पाकिस्तान के एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक पूरा घटनाक्रम मंगलवार को उस समय नजर आया जब नेशनल असेंबली सेशन खत्म होने के बाद शाहिद खकान अब्बासी शाह महमूद कुरैशी की शर्ट खींचकर उनका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। उनकी मंशा उनसे हाथ मिलाने की थी लेकिन कुरैशी ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया और दूसरी ओर मुड़ गए।

नवाज शरीफ की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए शाहिद खकान अब्बासी को लेकर एक और विवाद चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक शाहिद खकान अब्बासी के खिलाफ राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) 22 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार की जांच कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+