सिख लड़की की गुमशुदगी पर भारत ने पाक राजनयिक को किया तलब: सूत्र
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 22 वर्षीय सिख लड़की लापता हो गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना लगभग 15 दिन पहले अटक जिले के हसनअब्दाल शहर में हुई। इसी शहर में सिखों का पवित्र धर्मस्थल प्रसिद्ध गुरुद्वारा पंजा साहिब है। लड़की कचरा फेंकने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आयी। अब पाकिस्तान में सिख लड़कियों के गायब होने की घटनाओं पर भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर सख्त नाराज़गी जताई है। इस मामले को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने भी सोमवार को दिल्ली में पाक उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक लड़की की गुमशुदगी और उसका पता लगाने में पाक सरकार की निष्क्रियता पर सोमवार को एक बार फिर भारत ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इससे पहले शुक्रवार को भी भारत ने पाक राजनयिक को तलब कर न केवल अपनी नाराजगी दर्ज कराई थी, बल्कि 48 घंटे के भीतर पता लगाने का भी आग्रह किया था। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात को लेकर वैश्विक स्तर से उठने वाली चिंताओं के बावजूद सरकारी सरपरस्ती में पलने वाले धर्मांध तत्वों के अल्पसंख्यक धर्मांतरण का गोरखधंधा बेरोकटोक तरीके से काम कर रहा है।
बीते दिनों पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में पंजाब, सिंध के इलाके में हिन्दू, सिख समेत धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों, अपहरण व जबरन धर्मांतरण के मामलों को उठाया गया था। जनवरी 2020 में पाक सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकार रक्षण पर दिए अदालती फैसलों को लागू कराने के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था। इसके अलावा नवम्बर 2019 में एक 22 सदस्यों वाला सर्वदलीय ससंदीय समूह भी जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बनाया गया था। हालांकि इन उपायों का जमीनी असर बेनतीजा ही रहा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications